फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Investigation into the death of a nurse in Singur intensifies BJP accuses Mamata government

सिंगूर नर्सिंग होम में नर्स की मौत: पुलिस बोली- FIR के बाद की जाएगी कार्रवाई; भाजपा ने ममता सरकार को घेरा

Sat, 16 Aug 2025 03:29 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 16 Aug 2025 03:29 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल के हुगली में नर्सिंग होम में नंदीग्राम की नर्स की संदिग्ध मौत ने बंगाल की सियासत में उबाल ला दिया है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने आत्महत्या के दावे पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने पोस्टमार्टम केंद्रीय अस्पताल में कराने की मांग की। वहीं कोलकाता पुलिस ने कहा कि शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
West Bengal Investigation into the death of a nurse in Singur intensifies BJP accuses Mamata government
शुभेंदु अधिकारी, भाजपा नेता - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सिंगूर स्थित एक नर्सिंग होम में एक नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने राज्यभर की सियासत में गर्माहट ला दी है। इस घटना के बाद राज्य में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति अपने चरम पर पहुंच गई है। मृतका की पहचान नंदीग्राम की रहने वाली एक युवती के रूप में हुई, जिसे कुछ समय पहले नर्सिंग की नौकरी के लिए सिंगूर भेजा गया था। मामले में अब भाजपा विधायक और पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल सरकार पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


क्या बोले पुलिस अधिकारी?
बात अगर मामले में कोलकाता पुलिस के बयान की करें तो कोलकाता सेंट्रल पुलिस की डीसी इंदिरा मुखर्जी ने कहा कि कोलकाता पुलिस मॉर्चरी में शव को सुरक्षित रखने की पूरी व्यवस्था है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि हमने सभी पक्षों से अनुरोध किया है कि वे पुलिस स्टेशन आकर शिकायत दर्ज कराएं। अगर कोई औपचारिक एफआईआर दर्ज होती है, तो कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति पद के लिए 17 अगस्त को BJP की बैठक, NDA उम्मीदवार के नाम पर होगा फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में क्या बोले भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी
वहीं भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने इस मामले को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम के एक गांव से एक लड़की को सिंगूर में नर्सिंग की नौकरी के लिए भेजा गया था। नर्सिंग होम वालों ने उसके माता-पिता को फोन कर बताया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। यह बहुत ही दुखद घटना है। हमारे भाजपा कार्यकर्ताओं और वकीलों ने इसका विरोध किया।


अधिकारी ने आगे कहा कि हम मांग कर रहे हैं कि पोस्टमार्टम किसी केंद्रीय अस्पताल में या केंद्र सरकार के डॉक्टर से कराया जाए। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और जबरन शव को कोलकाता पुलिस मॉर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। शुभेंदु अधिकारी ने यह भी कहा कि वे मृतका के परिवार का पूरा सहयोग करेंगे और संभव है कि परिवार सोमवार को इस मामले को लेकर हाई कोर्ट का रुख करे।

ये भी पढ़ें:- राजधानी में सियासत: सौरभ भारद्वाज बोले- दिल्ली के लिए विपदा बनी भाजपा सरकार, जलभराव पर नहीं छिपा सकती नाकामी

मामले ने पकड़ लिया तूल

बता दें कि इस मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। एक तरफ पुलिस जांच की बात कह रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष सरकार पर मामले को दबाने का आरोप लगा रहा है। परिजनों और राजनीतिक दलों की मांग है कि निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed