{"_id":"67eec5766ec5a704510a0ae3","slug":"west-bengal-infiltration-failed-on-india-bangladesh-border-bsf-jawan-injured-in-attack-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ नाकाम, हमले में बीएसएफ का जवान घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ नाकाम, हमले में बीएसएफ का जवान घायल
Thu, 03 Apr 2025 10:59 PM IST
राहुल कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 03 Apr 2025 10:59 PM IST
सार
बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार-बुधवार की दरम्यांन रात करीब 02:15 बजे, भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीएसएफ की 194वीं बटालियन की सीमा चौकी महेंद्र में दूसरी शिफ्ट की ड्यूटी के दौरान जवानों ने कुछ संदिग्ध हथियारबंद बांग्लादेशी घुसपैठियों की गतिविधि देखी।
विज्ञापन
बीएसएफ का घायल जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने एक बार फिर हिंसक हमला कर सीमा पार करने की कोशिश की। बीएसएफ की 194वीं बटालियन की सीमा चौकी महेंद्र में तैनात जवानों ने मुंह तोड़ जवाब दिया। इस हमले में बीएसएफ का एक जवान भी अपराघियों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार-बुधवार की दरम्यांन रात करीब 02:15 बजे, भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीएसएफ की 194वीं बटालियन की सीमा चौकी महेंद्र में दूसरी शिफ्ट की ड्यूटी के दौरान जवानों ने कुछ संदिग्ध हथियारबंद बांग्लादेशी घुसपैठियों की गतिविधि देखी। ये तारबंदी की ओर बढ़ रहे थे। जवान ने घुसपैठियों को रुकने की चुनौती दी। लेकिन घुसपैठी जबरन तारबंदी की ओर बढ़ते रहे। जवान ने उन्हें रोकने और तितर-बितर करने के उद्देश्य से पीएजी का एक राउंड फायर किया।
विज्ञापन
लेकिन अपराघियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ और इसके बजाय, घुसपैठियों ने जवान को निष्क्रिय करने की मंशा से उसे घेर लिया और धारदार हथियार से सिरपर विभिन्न दिशाओं से हमला कर दिया। हमले में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य जवान जब उसकी मदद करने पहुंचे तो घुसपैठिए अंधेरे का फायदा उठाकर बांग्लादेश की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
घायल जवान को तत्काल निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र, बगुला ले जाकर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई। इसके बाद 194वीं बटालियन के चिकित्सा अधिकारी द्वारा घायल जवान को कृष्णानगर जिला अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। इसके अलावा अन्य घटना में इसी बटालियन की सीमाचौकी सुन्दर में भी बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश की गई जिसे सीमाचौकी के सजग जवानों ने विफल कर दिया। हमले और बचाव में की गई गोलीबारी के सम्बन्ध में संबंधित पुलिस स्टेशन में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।