{"_id":"5abf93f54f1c1b9a618b4a3b","slug":"west-bengal-imam-imadadul-rashidi-emotional-appeal-over-asansol-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसनसोल हिंसा: पिता की अपील, कहा- मेरा बेटा चला गया कोई बात नहीं, पर शहर को शांत रखो","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आसनसोल हिंसा: पिता की अपील, कहा- मेरा बेटा चला गया कोई बात नहीं, पर शहर को शांत रखो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 31 Mar 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनवमी के दौरान पश्चिम बंगाल के आसनसोल में सांप्रदायिक हिंसा में अपने बेटे को खोने वाले इमाम ने एक बार फिर भावुक अपील की है।
स्थानीय नूरानी मस्जिद के इमाम मौलाना इम्दादुल रशीदी ने कहा कि 'मेरा बेटा चला गया कोई बात नहीं, मैंने इस शहर को 30 साल दिए हैं, मुझसे अगर मोहब्बत है तो इस शहर को शांत रखो।'
बता दें कि इससे पहले भी इम्दादुल रशीदी आसनसोल की शांति के लिए अपील कर चुके हैं। इमाम ने कहा था कि उन्होंने अपना बेटा खोया लेकिन इसे मुद्दा मत बनाइए। वह नहीं चाहते कि हिंसा और दंगे की आग में उनकी तरह ही किसी अन्य परिवार को अपने प्रियजन की मौत का गम झेलना पड़े। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर वे उनसे मोहब्बत-प्यार करते हैं तो बदला लेने की बात भूल जाएं।
गौरतलब है कि इमाम का 16 वर्षीय छोटा बेटा हफीज सबीतुल्ला मंगलवार को भड़की हिंसा के दौरान लापता हो गया था। अगले दिन उसका शव मिला। उसके शरीर और सिर पर गहरी चोट के निशान थे।
विज्ञापन
देखिए वीडियो:-

#WATCH: Imam Imadadul Rashidi, whose son was killed in violence in #WestBengal's Asansol, says, 'maine kaha mera beta chala gaya koi baat nahi. Maine is sheher ko 30 saal diye hain, mujhse agar mohabbat hai, to is sheher ko shaanti se rakho' pic.twitter.com/aUN6LbXDF5
— ANI (@ANI) March 31, 2018