{"_id":"688b833a10a8586e68056137","slug":"west-bengal-govt-hikes-grant-for-durga-puja-committees-to-rs-1-10-lakh-this-year-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: बंगाल सरकार ने दुर्गा पूजा समितियों का बढ़ाया अनुदान, जानें कितनी राशि होगी आवंटित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: बंगाल सरकार ने दुर्गा पूजा समितियों का बढ़ाया अनुदान, जानें कितनी राशि होगी आवंटित
Thu, 31 Jul 2025 08:22 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 31 Jul 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी, सीएम, पश्चिम बंगाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एलान की कि उनकी सरकार राज्य भर में लगभग 40 हजार दुर्गा पूजा समितियों में से प्रत्येक को 1.10 लाख रुपये का अनुदान देगी। पिछले वर्ष दुर्गा पूजा समितियों में से प्रत्येक को 85,000 रुपये की अनुदान राशि दी गई थी।
विज्ञापन
दुर्गा पूजा आयोजकों की एक बैठक को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य बंगाल के सबसे बड़े त्योहार के आयोजन में समितियों को समर्थन देना तथा सांस्कृतिक और सामुदायिक जीवन में उनके योगदान को मान्यता देना है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने कहा, सरकार जनता के साथ खड़ी है। दुर्गा पूजा सिर्फ एक धार्मिक उत्सव नहीं है; यह एक सांस्कृतिक उत्सव है जो सभी को जोड़ता है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आयोजक बिना किसी तनाव के अपने खर्चों का प्रबंधन कर सकें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इसके अलावा यह घोषणा भी की कि अग्निशमन विभाग, कोलकाता नगर निगम, पंचायतें और नगर पालिकाएं जैसी सरकारी एजेंसियां तथा नगर निकाय पूजा समितियों से कोई कर या सेवा शुल्क नहीं लेंगे। उत्सव के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का आह्वान करते हुए बनर्जी ने पूजा आयोजकों से राज्य में लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों का समर्थन करने का भी आग्रह किया।
उन्होंने कहा, मैं पूजा समितियों से अनुरोध करती हूं कि वे उन प्रवासियों की मदद करें जो प्रताड़ित होकर वापस आ रहे हैं। आइए, हम सब मिलकर उन्हें राहत और सम्मान प्रदान करें। बनर्जी आरोप लगाती रही हैं कि पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिकों को भाजपा शासित राज्यों में यातना का सामना करना पड़ रहा है।