{"_id":"65d444953351f46ee30bdf4a","slug":"west-bengal-governor-reaches-chopra-to-meet-family-members-deceased-children-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"WB: संदेशखाली के बाद अब चोपड़ा पहुंचे राज्यपाल बोस, हादसे में जान गंवाने वाले चार बच्चों के परिजनों से मिले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WB: संदेशखाली के बाद अब चोपड़ा पहुंचे राज्यपाल बोस, हादसे में जान गंवाने वाले चार बच्चों के परिजनों से मिले
Tue, 20 Feb 2024 02:59 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:59 PM IST
सार
राज्यपाल सीवी आनंद बोस सोमवार की रात ट्रेन से किशनगंज के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद वे सड़क मार्ग के जरिए चोपड़ा पहुंचे। राज भवन के सूत्रों ने राज्यपाल के चोपड़ा पहुंचने की जनकारी दी है।
विज्ञापन
सीवी आनंद बोस
- फोटो : Social Media
विस्तार
पश्चिम बंगाल में संदेशखाली हिंसा को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बना हुआ है। इसी बीच राज्यपाल सीवी आनंद बोस आज उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा पहुंचे। दरअसल, यहां वे उन चार बच्चों के परिजनों से मिलें जिनका भारत-बांग्लादेश सीमा के पास जल निकासी विस्तार के दौरान मिट्टी का टीला ढहने से मौत हो गई थी।
बता दें कि यह घटना 12 फरवरी की है, जब पांच से 12 साल के चार बच्चे चोपड़ा ब्लॉक के चेतनगढ़ गांव में मिट्टी का टीला ढहने से उसी में दब गए थे। यह निर्माण कार्य सीमा सुरक्षा बल द्वारा किया गया था।
मृतकों के परिजनों से बात करेंगे राज्यपाल
राज्यपाल सीवी आनंद बोस सोमवार की रात ट्रेन से किशनगंज के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद वे सड़क मार्ग के जरिए चोपड़ा पहुंचे। राज भवन के सूत्रों ने राज्यपाल के चोपड़ा पहुंचने की जनकारी दी है। सीवी आनंद बोस यहां पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात करने के साथ स्थानीय लोगों से भी मिले।
विज्ञापन
यह मामला प्रकाश में तब आया जब बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इस हादसे के लिए बीएसएफ को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने आरोप लगाया कि लापरवाही के कारण चार नाबालिगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद टीएमसी के कुछ नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की और इस मामले में जांच की मांग की। उन्होंने राज्यपाल से चोपड़ा जाने की भी अपील की थी।