फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Governor Jagdeep Dhankar and Mamata Banerjee again on the path of confrontation

पश्चिम बंगाल: राज्यपाल धनखड़ और सीएम ममता फिर टकराव की राह पर

Sun, 09 May 2021 04:26 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 09 May 2021 04:26 AM IST
सार

  • जगदीप धनखड़ ने ट्वीट में कहा, दुर्भाग्य से दोनों अधिकारी कोई कागज या रिपोर्ट लिए बिना आए थे। उन्हें बिना देरी के रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। ऐसे रुख से नफरत हो रही है

विज्ञापन
West Bengal: Governor Jagdeep Dhankar and Mamata Banerjee again on the path of confrontation
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी में एक बार फिर टकराव शुरू होने के आसार बन गए हैं। राज्यपाल ने शनिवार को राज्य में चुनाव के बाद चल रही हिंसा को लेकर नाखुशी जताई। साथ ही मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक की तरफ से राज्य में कानून व्यवस्था से जुड़े ताजा हालातों की जानकारी नहीं देने के चलते भी राज्यपाल नाराज दिखाई दिए। 

विज्ञापन


लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली ममता बनर्जी और राज्यपाल धनखड़ के बीच तृणमूल कांग्रेस की पिछली सरकार के दौरान भी आपस में छोटे-छोटे मुद्दों पर बात बिगड़ती रही थी। शनिवार शाम को मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय और डीजीपी वीरेंद्र ने राज्यपाल धनखड़ से राजभवन में मुलाकात की।
विज्ञापन


राज्यपाल ने चुनाव के बाद चल रही हिंसा को लेकर नाखुशी जताई, कानून व्यवस्था पर जानकारी नहीं दिए जाने से भी नाराज
राज्यपाल ने दोनों अधिकारियों से पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। बाद में जगदीप धनखड़ ने ट्वीट में कहा, दुर्भाग्य से दोनों अधिकारी कोई कागज या रिपोर्ट लिए बिना आए थे। उन्हें बिना देरी के रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। ऐसे रुख से नफरत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दिन में राज्यपाल ने ट्वीट में कहा था कि गृह सचिव ने चुनाव बाद की हिंसा को लेकर कानून व्यवस्था के हालात पर पुलिस महानिदेशक और कोलकाता पुलिस आयुक्त की रिपोर्ट नहीं भेजी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सचिव को इस सिलसिले में शाम 7 बजे मिलने के लिए बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed