{"_id":"5ee302bd57ab3d263e208759","slug":"west-bengal-government-suspends-two-school-officials-at-bardhaman-school-after-book-terms-dark-skinned-as-ugly","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: स्कूल की किताब में दिया नस्लभेदी उदाहरण, दो शिक्षिकाएं निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: स्कूल की किताब में दिया नस्लभेदी उदाहरण, दो शिक्षिकाएं निलंबित
Fri, 12 Jun 2020 09:51 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 12 Jun 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल सरकार ने पूर्वी वर्धमान जिले में दो शिक्षिकाओं को प्री-प्राइमरी के छात्रों को अंग्रेजी वर्णमाला की पुस्तक में सांवले रंग के लोगों के लिए अपमानजनक हिस्से को पढ़ाने के आरोप में निलंबित कर दिया। संबंधित अक्षर से जुड़े शब्दों और छवियों को छात्रों को समझाने के लिए इस पुस्तक में ‘यू’ अक्षर से ‘अगली’ (बदसूरत) शब्द लिखा हुआ है। अक्षर के बगल में छपा चित्र सांवले रंग के एक लड़के का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने संवाददाताओं से गुरुवार को कहा, यह पुस्तक शिक्षा विभाग द्वारा निर्दिष्ट पाठ्यपुस्तकों का हिस्सा नहीं है। स्कूल ने स्वयं यह किताब शामिल की है। छात्रों के मन में पूर्वाग्रह स्थापित करने वाले किसी भी कृत्य को हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
चटर्जी ने इस घटना को उजागर करने के लिए मीडिया को धन्यवाद दिया और कहा कि यह एक दुर्भावनापूर्ण और आपराधिक मामला था। उन्होंने कहा कि इस मामले में स्कूल की दो शिक्षिकाओं , श्रावणी मंडल और बरनाली दास को निलंबित कर दिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि लॉकडाउन के चलते भले ही स्कूल अभी बंद हों, लेकिन यह मामला उस वक्त सामने आया जब स्कूल के एक छात्र के पिता उसे इस किताब से घर पर पढ़ा रहे थे। उन्होंने अन्य अभिभावकों को सूचित किया और फिर शिक्षा विभाग को इससे अवगत कराया गया।