फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal government hands over probe on Nandigram incident to CID

बंगाल चुनाव : ममता सरकार ने नंदीग्राम घटना की जांच सीआईडी को सौंपी

Sat, 20 Mar 2021 07:40 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 20 Mar 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
West Bengal government hands over probe on Nandigram incident to CID
घायल ममता बनर्जी(फाइल फोटो) - फोटो : Twitter@abhishekaitmc

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर तथाकथित हमले की जांच अब सीआईडी करेगी। राज्य सरकार ने इसकी घोषणा की है। सोमवार को एडीजी सीआईडी की अगुवाई में 6 सदस्यीय टीम नंदीग्राम का दौरा करेगी। बता दें कि इससे पहले नंदीग्राम मामले पर चुनाव आयोग ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सुरक्षा निदेशक को पद से हटा दिया था। चुनाव आयोग ने कहा था कि ममता की z+ सुरक्षा के लिए सुरक्षा निदेशक के रूप में अपने प्राथमिक कर्तव्य के निर्वहन में विफल रहने के लिए एक सप्ताह के भीतर सहाय के खिलाफ आरोप तय होना चाहिए। वहीं इसके अलावा चुनाव आयोग ने ईस्ट मिदनापुर के डीएम विभू गोएल और एसपी प्रवीण प्रकाश को भी पद से हटा दिया है। इन सभी पर आरोप लगा कि इन्होंने अपने कर्तव्य में भारी लापरवाही दिखाई थी।

विज्ञापन


क्या है मामला
बता दें कि नंदीग्राम में अपने चुनाव अभियान के दौरान सीएम ममता बनर्जी के पैरों में चोट लग गई थी। ममता ने आरोप लगाया था कि उनके पैर को कुचलने की कोशिश की गई । हालांकि अब चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि यह कोई हमला नहीं था बल्कि एक दुर्घटना थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed