फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Full List of Ministers in Mamata Banerjee government Chief Minister Minister of State Independent Charge

बंगाल: 43 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, ममता के मंत्रिमंडल में 17 नए चेहरे भी शामिल, यहां देखें लिस्ट

Mon, 10 May 2021 02:30 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 10 May 2021 02:30 PM IST
सार

राजभवन में कोविड गाइडलाइन्स का पालन करते हुए बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सभी 43 कैबिनेट मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार, राज्य मंत्रियों को शपथ दिलवाई। वहीं तीन मंत्रियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शपथ ग्रहण की।

विज्ञापन
West Bengal Full List of Ministers in Mamata Banerjee government Chief Minister Minister of State Independent Charge
ममता सरकार के मंत्रिमंडल ने ली शपथ - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल कर तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाली ममता बनर्जी ने आज यानी सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का गठन किया। बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनगड़ ने तृणमूल कांग्रेस के 43 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस ममता बनर्जी ने अपने मंत्रिमंडल में 17 नए चेहरों को जगह दी है। यहां देखिए पूरी लिस्ट...

विज्ञापन


राजभवन में कोविड गाइडलाइन्स का पालन करते हुए बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सभी 43 कैबिनेट मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार, राज्य मंत्रियों को शपथ दिलवाई। वहीं तीन मंत्रियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शपथ ग्रहण की। वर्चुअल शपथ लेने वालों में अमित मित्रा की तबीयत ठीक नहीं है और ब्रत्या बोस कोरोना संक्रमित थे। ममता के 43 मंत्रियों में 26 पुराने चेहरे हैं, जबकि 17 नए चेहरों को शामिल किया गया है। इन 43 में 24 कैबिनेट मंत्री हैं, 10 स्वतंत्र प्रभार (राज्य मंत्री) हैं और 9 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। 
विज्ञापन


बंगाल : ये हैं 24 कैबिनेट मंत्री 
सुब्रा मुखर्जी,पार्थ चटर्जी, अमित मित्रा, साधन पांडे, ज्योति प्रिया मल्लिक, बंकिम चंद्र हाजरा, मानस रंजन भुनिया, सुमेन कुमार महापात्रा, मलय घटक, अरूप बिस्वास, उज्जल बिस्वास, अरूप रॉय, रथिन घोष, फरहाद हकीम, चंद्रनाथ सिन्हा, सोवनदेब चट्टोपाध्याय, ब्रत्या बासु, पुलर रॉय, शशि पांजा, मो. गुलाम रब्बानी, बिप्लब मित्रा, जावेद अहमद खान, स्वपन देबनाथ और सिद्दीकुल्लाह चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता कैबिनेट में राज्य मंत्री
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिलीप मंडल, अखरुज्जमां, सेउली साहा, श्रीकांत महतो, यस्मीन सबीना, बीरबाहा हांसदा, ज्योत्सना मंडी, प्रवेश परेश चंद्र और मनोज तिवारी को राज्य मंत्री बनाया गया है।


ये होंगे स्वतंत्र प्रभार (राज्य मंत्री)
बंगाल सरकार में स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री के तौर पर बेचारम मन्ना, सुब्रत साहा, हुमायूं कबीर, अखिल गिरि, चंद्रिमा भट्टाचार्य, रत्ना डे नाग, संध्यारानी टुडू, बुलु चिक बाराइक, सुजीत बोस और इंद्रपाल सेन ने शपथ ली है।

सुवेंदु अधिकारी बने विपक्ष के नेता
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा से ममता बनर्जी को मात देने वाले भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को विपक्ष का नेता बनाया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed