फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   west Bengal former chief secretary Alapan Bandyopadhyay's wife receives a threat letter to his husband will be killd 

पश्चिम बंगाल: ममता के मुख्य सलाहकार की पत्नी को मिला धमकी भरा खत, लिखा- मैडम, 'आपके पति को मार दिया जाएगा'

Wed, 27 Oct 2021 09:31 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 27 Oct 2021 09:31 AM IST
सार

अलपन बंदोपाध्याय वर्तमान में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार हैं। उनकी पत्नी कोलकाता विश्वविद्यालय में वाइस चांसलर के पद पर तैनात हैं। 

विज्ञापन
west Bengal former chief secretary Alapan Bandyopadhyay's wife receives a threat letter to his husband will be killd 
अलपन बंदोपाध्याय - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के पूर्व चीफ सेक्रेटरी अलपन बंदोपाध्याय की पत्नी सोनाली चक्रवर्ती को एक धमकी भरा खत मिला है। खत लिखने वाले ने सोनाली को धमकी दी है कि 'मैडम, आपके पति को जान से मार दिया जाएगा, कोई उनकी जान नहीं बचा सकता है।' खत सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सोनाली चक्रवर्ती की ओर से इस मामले में  कोलकाता पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि खत भेजने वाले की तलाश की जा रही है। खास बात यह है कि अलपन बंदोपाध्याय वर्तमान में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार हैं। वहीं उनकी पत्नी सोनाली चक्रवर्ती कोलकाता विश्वविद्यालय में वाइस चांसलर हैं। 

विज्ञापन


1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं अलपन
अलपन बंदोपाध्याय 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अक्सर शांत रहने वाले अलपन चीफ सेक्रेटरी रहने के दौरान रूल बुक के कारण चर्चा में आए थे। एक कुशल वक्ता के रूप में अलपन बंदोपाध्याय कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार व राज्य सरकार के बीच की मुख्य कड़ी रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान मीटिंग में देर से आने के कारण उन्हें नोटिस भी जारी किया गया था।  

विज्ञापन


कई विभागों का है अनुभव 
अलपन बंदोपाध्याय की स्कूल शिक्षा नरेंद्रपुर रामकृष्ण मिशन से हुई है। इसके बाद उन्होंने प्रेसिडेंसी कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में स्नातक किया था। पत्रकारिता से करियर की शुरुआत करने वाले अलपन बंदोपाध्याय ने 1987 में आईएएस परीक्षा में भी टॉप किया था। अलपन भले ही ममता बनर्जी के करीबी अधिकारियों में से एक हों, लेकिन उन्हें विपक्ष के राजनेता भी सम्मान देते हैं। अलपन को कई विभागों में काम करने का लंबा अनुभव प्राप्त है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed