{"_id":"6564d72c5230e19dd704c52b","slug":"west-bengal-forest-dept-seizes-goods-train-that-killed-3-elephants-in-alipurduar-latest-news-update-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: अलीपुरद्वार में तीन हाथियों की जान लेने वाली मालगाड़ी जब्त; सिलीगुड़ी जा रही थी ट्रेन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: अलीपुरद्वार में तीन हाथियों की जान लेने वाली मालगाड़ी जब्त; सिलीगुड़ी जा रही थी ट्रेन
Mon, 27 Nov 2023 11:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:21 PM IST
सार
मुख्य वन्यजीव वार्डन देबल रॉय ने कहा कि यहां जब्ती तकनीकी है। वन विभाग ने मालगाड़ी को भौतिक रूप से अपने कब्जे में नहीं लिया है। ट्रेन दुर्घटनास्थल पर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ani
विस्तार
पश्चिम बंगाल के वन विभाग ने सोमवार को तीन हाथियों को कुचलने वाली मालगाड़ी को जब्त कर लिया। जिले के राजाभातखावा वन क्षेत्र में रेल पटरियों को पार करते समय सुबह 7.20 बजे एक मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मुख्य वन्यजीव वार्डन देबल रॉय ने कहा कि यहां जब्ती तकनीकी है। वन विभाग ने मालगाड़ी को भौतिक रूप से अपने कब्जे में नहीं लिया है। ट्रेन दुर्घटनास्थल पर है। जब्ती प्रक्रिया में कुछ कागजी कार्रवाई की गई है। राजाभटखावा-कालचीनी खंड में दुर्घटना स्थल ऐसी टक्करों को रोकने की प्रणाली की जांच प्रणाली (आईडीएस) के अंतर्गत नहीं आती है।
विज्ञापन
घटना राजाभातखावा-कालचीनी खंड में हुई
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना राजाभातखावा-कालचीनी खंड में हुई। इलाका इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए लगाए गए 'इंट्रयूजन डिटेक्शन सिस्टम' (आईडीएस) के दायरे में नहीं आता है। जिन जगहों पर आईडीएस लगा हुआ है, वहां रेलगाड़ियों की चपेट में हाथियों के आने की कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
मालगाड़ी के चालक और सह-चालक की मेडिकल जांच कराई गई
एनएफआर के अधिकारी ने बताया कि सुबह जब एक मालगाड़ी अलीपुरद्वार से सिलीगुड़ी जा रही थी। मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत हो गई, जिनमें उनके दो बच्चे भी शामिल हैं। यह क्षेत्र उत्तर बंगाल में बक्सा बाघ अभयारण्य के निकट स्थित है। मालगाड़ी के चालक और सह-चालक की मेडिकल जांच कराई गई है।