फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal elections 2021 Sonagachi red light area people wants voting rights

पश्चिम बंगाल चुनाव: रेड लाइट इलाके सोनागाछी के यौनकर्मी चाहते हैं मताधिकार

Sun, 21 Mar 2021 04:34 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: देव कश्यप Updated Sun, 21 Mar 2021 04:34 AM IST
विज्ञापन
West Bengal elections 2021 Sonagachi red light area people wants voting rights
Sonagachi

पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव में एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट इलाके सोनागाछी में रहने वाले यौनकर्मियों के मन में वोट डालने का हक मिलने की उम्मीद जगी है। कोलकाता के इस इलाके में रहने वाले लोगों के पास वोटर कार्ड और अन्य मूल दस्तावेज नहीं हैं।

विज्ञापन


दरबार समुदाय के महासचिव पुतूल सिंह ने कहा कि कोलकाता में सालों से रहने के बावजूद हम लोग मताधिकार से वंचित हैं और हमें वोटर आईकार्ड तक जारी नहीं किए गए हैं। हम अपना वोट भी नहीं डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि काफी संघर्षों और चुनाव आयोग तथा प्रदेश सरकार से मुलाकात के बाद हममें से कुछ लोगों को वोटर आईकार्ड जारी किए गए।
विज्ञापन


आखिर हमारे साथ भेदभाव क्यों? हमारी तीन मांगे हैं- पहला, सभी यौनकर्मियों को मताधिकार दिया जाए, दूसरा यौनकर्मियों को अन्य नागरिकों की तरह सम्मान मिले और तीसरा दान के नाम पर गुंडागर्दी से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समुदाय उसी को वोट देगा जो उनकी इन तीन मांगों को पूरा करेगा। एक अन्य यौनकर्मी कलावती देवी ने कहा कि सोनागाछी में बहुत लोगों के पास कोई दस्तावेज ही नहीं है। इसलिए हम मूलभूत सुविधाओं और वोट देने के अधिकार से वंचित हैं। अपनी मांगों को लेकर यौनकर्मियों ने प्रदर्शन भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed