फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal election 2021: PM Modi says Didi O Didi and Bengal says modi Go Modi: Mahua Moitra 

राजनीति: पीएम मोदी के 'दीदी ओ दीदी' पर महुआ मोइत्रा का पलटवार, बोलीं- मोदी गो मोदी

Thu, 25 Mar 2021 10:18 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 25 Mar 2021 10:18 AM IST
सार

पीएम मोदी के 'दीदी ओ दीदी' वाले बयान पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद महुआ मोइत्रा ने तगड़ा पटलवार किया है। उन्होंने कहा, इस बार बंगाल 'गो मोदी गो' करेगा।

विज्ञापन
west bengal election 2021: PM Modi says Didi O Didi and Bengal says modi Go Modi: Mahua Moitra 
महुआ मोइत्रा - फोटो : Social Media

विस्तार

बंगाल में पहले चरण का मतदान बस कुछ ही दिन दूर है। बंगाल में भाजपा और टीएमसी दोनो ही अपने मिशन के लिए जोरदार चुनाव प्रचार में जुटी हैं। बुधवार को बंगाल के कांथी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा था।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने मंच से तंज भरे लहजे में दीदी को पुकारा। उन्होंने कहा था, 'जब जरूरत होती है तो तब दीदी दिखती नहीं, जब चुनाव आता है तो कहती हैं- सरकार दुआरे-दुआरे! यही इनका खैला है. ओ दीदी, ओ दीदी... अरे दीदी... बंगाल का बच्चा-बच्चा, ये खैला समझ गया है।' पीएम मोदी के 'दीदी ओ दीदी' वाले बयान पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद महुआ मोइत्रा ने तगड़ा पटलवार किया है। उन्होंने कहा, इस बार बंगाल 'गो मोदी गो' करेगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बंगाल में 294 सीटों के लिए आठ चरणों में वोटिंग होगी। 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होंगे। पहले चरण में 38 सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा, इसके तहत 30 सीटों पर लोग वोट डालेंगे। तीसरे चरण की वोटिंग के लिए 6 अप्रैल का दिन तय किया गया है, जहां 31 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 10 अप्रैल को चौथे चरण में 44 सीटों पर वोटिंग होगी। पांचवें चरण का चुनाव 17 अप्रैल को होगा, जहां 45 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा 22 अप्रैल को छठे चरण में 41 सीटों, 26 अप्रैल को सातवें चरण के तहत 36 सीटों तो वहीं आखिरी और आठवें चरण में 35 सीटों पर वोटिंग होगी। दो मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed