फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal election 2021: mamata banerjee says BJP doing Communal conflict for win election

आरोप: भाजपा पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- चुनाव जीतने के लिए सांप्रदायिक संघर्ष बढ़ा रही भगवा पार्टी

Sat, 03 Apr 2021 03:09 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 03 Apr 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
west bengal election 2021: mamata banerjee says BJP doing Communal conflict for win election
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर विधानसभा चुनाव जीतने के लिए राज्य में साम्प्रदायिक संघर्ष पैदा करने का शनिवार को आरोप लगाया। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने दक्षिण 24 परगना जिले के रैदिघी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुस्लिमों से हैदराबाद की भाजपा के समर्थन वाली पार्टी और उसकी बंगाल की सहयोगी पार्टियों के जाल में न फंसने का भी आह्वान किया, जो मतों का ध्रुवीकरण करने आई हैं।

विज्ञापन


उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम और अब्बास सिद्दीकी की आईएसएफ पर निशाना साधते हुए यह टिप्पणी की। ओवैसी और सिद्दीकी दोनों ने पहले टीएमसी के आरोपों को खारिज कर दिया था। आईएसएफ माकपा और कांग्रेस के गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन


टीएमसी प्रमुख ने हिंदुओं से भाजपा की 'साम्प्रदायिक झड़पों के लिए उकसाने' की कोशिशों के खिलाफ खड़ा होने का भी अनुरोध किया और उनसे उनके इलाकों में परेशानी पैदा करने के लिए भेजे गए बाहरी लोगों को खदेड़ने का भी आह्वान किया। ममता ने अपनी हिंदू पहचान पर जोर देते हुए कहा, 'मैं एक हिंदू हूं जो हर दिन घर से निकलने से पहले चंडी मंत्र का जाप करती है। लेकिन मैं हर धर्म को सम्मान देने की अपनी परंपरा में विश्वास रखती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दलितों के घर में भोजन खाने पर भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'मैं एक ब्राह्मण महिला हूं लेकिन मेरी करीबी सहयोगी एक अनुसूचित जाति की महिला है जो मेरी हर जरूरत का ध्यान रखती है। वह मेरे लिए भोजन भी पकाती है।' बनर्जी ने कहा, 'मुझे इसका प्रचार करने की जरूरत नहीं है क्योंकि जो दलित के आंगन में खाना खाने के लिए पांच सितारा होटल से भोजन मंगवा कर खा रहे हैं वे दलित विरोधी, पिछड़ा वर्ग विरोधी और अल्पसंख्यक विरोधी हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed