फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal Election 2021: Congress appoints 28 observers for electoral state West Bengal

पश्चिम बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने चुनावी राज्य बंगाल के लिए 28 पर्यवेक्षक नियुक्त किए

Tue, 02 Mar 2021 04:41 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 02 Mar 2021 04:41 AM IST
विज्ञापन
West Bengal Election 2021: Congress appoints 28 observers for electoral state West Bengal
कांग्रेस पार्टी - राहुल गांधी। - फोटो : ANI

कांग्रेस ने चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल के लिए 28 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को बताया कि गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश बिहार और झारखंड के पार्टी नेताओं को 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। चार पर्यवेक्षक कोलकाता के लिए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा दो-दो पर्यवेक्षक उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिलों के लिए हैं। अन्य सभी जिलों के लिए एक-एक पर्यवेक्षक होगा। प्रदेश में 27 मार्च से 29 अप्रैल तक आठ चरणों में चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 92 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को घोषणा की कि वाम दलों के साथ अब तक हुई चर्चा में सीटों की साझेदारी पर यह सहमति बनी है। इन सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची दो दिन में जारी कर दी जाएगी। बता दें पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं। इन पर 27 मार्च से आठ चरणों में मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed