फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Election 2021 : BJP Releases First List Of 57 Candidates, Mamta vs Suvendu, Read Full List Here

बंगाल चुनाव: 57 नामों की भाजपा की पहली सूची जारी, नंदीग्राम में ममता बनाम सुवेंदु अधिकारी 

Sat, 06 Mar 2021 07:46 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 06 Mar 2021 07:46 PM IST
सार

भाजपा ने शनिवार को बंगाल चुनाव के लिए 57 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें सबसे महत्वपूर्ण नाम सुवेंदु अधिकारी का है। जो नंदीग्राम सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी होंगे। यह सीट अब बंगाल की सबसे आकर्षक सीट बन गई है। 

विज्ञापन
West Bengal Election 2021 : BJP Releases First List Of 57 Candidates, Mamta vs Suvendu, Read Full List Here
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस पहली सूची में 57 उम्मीदवारों के नाम हैं। बता दें कि शनिवार सुबह ही पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इसके संकेत भी दिए थे। नंदीग्राम सीट से मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से होगा। सुवेंदु पहले ममता के करीबी थे, वे दीदी को पटखने देने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। 

विज्ञापन


भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने सूची जारी करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 57 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है। नंदीग्रााम में सीएम ममता बनर्जी का सुवेंदु अधिकारी से मुकाबला होगा। खड़गपुर से तपन भुइया, मेदिनीपुर से संबित दास, नयाग्राम से बाकुल मुर्मू, झारग्राम से सुकमय सतपति, बिनपुर से सालन सरीन। सुवेंदु अधिकारी ममता के खास करीबी मंत्री थे। कुछ माह पूर्व ही वे टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। बंगाल चुनाव में नंदीग्राम सीट अब सबसे आकर्षक व कड़ी चुनौती वाली होगी। 
विज्ञापन


देखना दिलचस्प होगा कि सुवेंदु अधिकारी किस तरह से ममता बनर्जी का सामना करेंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी परंपरागत भवानीपुर सीट छोड़कर नंदीग्राम पहुंची हैं। टीएमसी के सूची में उन्हें वहां से प्रत्याशी बनाया गया है। इस पर टीएमसी नेताओं ने कहा था कि सुवेंदु संभवत: यहां से चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन भाजपा ने उन्हें नंदीग्राम से टिकट देकर ममता व तृणमूल कांग्रेस की चुनौती स्वीकार कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


ममता के सीट बदलने पर भाजपा ने किया था तंज
बीते दिनों जब बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी ने अपने 291 प्रत्याशियों की एकमुश्त सूची जारी की थी तो उसमें ममता बनर्जी को भवानीपुर की बजाए नंदीग्राम से प्रत्याशी घोषित किया था। इस पर भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने तंज किया था कि हार सामने देखकर ममता डर गई हैं, इसलिए नंदीग्राम भाग गई हैं। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम से टीएमसी का उत्थान हुआ था। उसके बाद ममता ने नंदीग्राम देखा भी नहीं, वहां की जनता के साथ विश्वासघात किया। अब वे भवानीपुर से विश्वासघात कर नंदीग्राम जा रही है, वहां की जनता विश्वासघात का जवाब वोटों से देगी। 




 

यहां देखें पूरी सूची

पहले और दूसर चरण के चुनावों में भाजपा ने इन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है।
 
  पहला चरण  
विधानसभा क्रमांक विधानसभा सीट का नाम उम्मीदवार का नाम
212 पटशपुर डॉ. अम्बुजाक्षा महंती
213 कंठी उत्तर सुनीता सिंघा
214 भागबनपुर रविन्द्रनाथ मैती
215 खेजुरी (अजा) शांतनु प्रामाणिक
216 कांति दक्षिण अरूप कुमार दास
217 रामनगर स्वदेश रंजन नायक
218 एग्र अरूप दास
219 दांतन शक्तिपद नायक
220 नयाग्राम (अजजा) बाकुल मुर्मू
221 गोपीबल्लवपुर  संजीत महतो
222 झारग्राम सुखमय सतपति
223 केशरी (अजजा) सोनाली मुर्मू
228 खड़गपुर तपन भुइया
233 गर्बेटा मदन रुईदास
234 साल्बोनी राजीब कुंडू
236 मेदिनीपुर शमितदास
237 बिनपुर (अजजा) पालन शरीन
238 बांदवान (अजजा) पारसी मुर्मू
239 बलरामपुर बनेश्वर महतो
240 बाघमुंडी अजसु
241 जॉयपुर नाराहरी महतो
242 पुरुलिया सुदीप मुखर्जी
243 मनबाजार (अजजा) गौरीसिंह सरदार
245 पैरा (अजा) नादिया चंद बाउरी
246 रघुनाथपुर (अजा) एड. विवेकानंद बाउरी
247 साल्टोरा (अजा) चंदना बाउरी
248 छठना सत्यनारायण मुखर्जी
249 रानीबांध (अजजा) खुदीराम टूडू
250 रायपुर (अजजा) सुधांगशु हंसदा
  चरण दो  
127 गोसाबा (अजा) चित्ता (बरून) प्रमाणिक
130 पथप्रतिमा आशीत हल्दर
131 काकद्वीप दीपांकर जना
132 सागर विकास कामिला
203 तमलुक डॉ. हरेकृष्णा बेरा
204 पंसकुरा पुरब देवावृता पटनायक
205 पंसकुरा पश्चिम शिन्तु सेनापति
206 मोइना अशोक दिंदा (क्रिकेटर)
207 नंदकुमार निलांजन अधिकारी
208 महिषादल विश्वनाथ बनर्जी
209 हल्दिया (अजा) तपासी मोंडल
210 नंदीग्राम सुवेंदु अधिकारी
211 चांदीपुर पुलककांति गुरिया
225 नारायणगढ़ रामप्रसाद गिरि
226 सबंग अमूल्य मैती
227 पिंगला अंतरा भट्टाचार्य
229 डेबरा भारती घोष
230 दासपुर प्रशांत बेरा
231 घटल (अजा) शीतल कापत
232 चंद्रकोना (अजा) शिबराम दास
235 केशपुर (अजा) प्रीतीश रंजन कुअर
251 तलाडांगरा श्यामल कुमार सरकार
252 बांकुड़ा निलादरी शेखर दाना
254 ओंडा अमर साखा
255 विष्णुपुर तन्मय घोष
256 कटुलपुर (अजा) हरकाली पटीदार
257 इंदस (अजा) निर्मल धारा
258 सोनामुखी (अजा) दिबाकर घोर्मी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed