फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Dharmendra Pradhan had lunch at the residence of a BJP SC Morcha leader in Kolkata

West Bengal: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कोलकाता के दौरे पर, एसी मोर्चा के नेता के घर खाया खाना

Sat, 23 Jul 2022 10:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 23 Jul 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Dharmendra Pradhan had lunch at the residence of a BJP SC Morcha leader in Kolkata
Dharmendra Pradhan - फोटो : ANI

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के दौरे पर हैं। इस दौरान वे प्रधान ने उत्तर निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा एसी मोर्चा के एक नेता के आवास पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने दोपहर का भोजन किया। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की।

विज्ञापन


इस बीच केंद्रीय मंत्री ने शनिवार कहा कि ईश्वरचंद्र विद्यासागर और स्वामी विवेकानंद की धरती पश्चिम बंगाल में एक घर से नकदी का पहाड़ मिलना दुख की बात है। प्रधान ने बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की एक करीबी महिला के घर से करोड़ों रुपये बरामद होने को शर्मनाक करार दिया।
विज्ञापन


प्रधान ने कहा कि किसी के घर से 21 करोड़ रुपये के नोटों का पहाड़ मिला है। हमें इस भ्रष्टाचार की निंदा करनी चाहिए। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मैं ओडिशा से हूं। हमारी समृद्ध साझा विरासत है। इसलिए इस घटनाक्रम से मुझे दुख हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले 144 निर्वाचन क्षेत्रों में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए एक अभियान शुरू किया है। पार्टी ने एक केंद्रीय मंत्री या एक केंद्रीय नेता को चार-पांच लोकसभा सीटों का प्रभारी और प्रवास मंत्री बनाया है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्यातिरादित्य सिंधिया को दमदम सीट के लिए प्रवास मंत्री बनाया गया है। भाजपा 2019 के लोकसभा चुनावों में यह सीट हार गई थी। वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान को कोलकाता और उसके आसपास की पांच लोकसभा सीट का प्रभारी और कोलकाता उत्तर और जादवपुर निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रवास मंत्री बनाया गया है।


केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कोलकाता में एक मेट्रो स्टेशन का दौरा किया। साथ ही कहा कि पश्चिम बंगाल संस्कृति, साहित्य और विज्ञान से समृद्ध है। हमने देखा है कि शिक्षकों की भर्ती के दौरान क्या हुआ था। 21 करोड़ रुपये के करेंसी नोटों के पहाड़ मिले। इसने बंगाल में जन्म लेने वाली महान हस्तियों को पीड़ा दी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed