{"_id":"6342fffad8361b38ac5834bd","slug":"west-bengal-container-full-of-mobile-found-floating-in-river-on-indo-bangladesh-border-worth-38-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: भारत-बांग्लादेश सीमा पर नदी में तैरता मिला मोबाइल से भरा कंटेनर, कीमत 38 लाख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: भारत-बांग्लादेश सीमा पर नदी में तैरता मिला मोबाइल से भरा कंटेनर, कीमत 38 लाख
Sun, 09 Oct 2022 10:38 PM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, माल्दा (पश्चिम बंगाल)
एजेंसी, माल्दा (पश्चिम बंगाल)
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 09 Oct 2022 10:38 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक, दक्षिण बंगाल फ्रंटियर से सटे लोधिया सीमा पोस्ट के पास बीएसएफ की 70वीं बटालियन को शनिवार शाम पगला नदी में दूर से एक कंटेनर तैरते दिखा।
विज्ञापन
भारत-बांग्लादेश सीमा पर तालाब (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अंतरराष्ट्रीय पास पगला नदी से मोबाइल से भरा कंटेनर बरामद किया है। इस कंटेनर से 317 मोबाइल फोन को भी बीएसएफ ने जब्त किया है। बताया जा रहा है कि इनकी कीमत 38 लाख रुपये हैं। बीएसएफ ने इंटेलीजेंस सूत्रों से इनपुट मिलने के बाद यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दक्षिण बंगाल फ्रंटियर से सटे लोधिया सीमा पोस्ट के पास बीएसएफ की 70वीं बटालियन को शनिवार शाम पगला नदी में दूर से एक कंटेनर तैरते दिखा। वहां मौजूद जवानों ने नोटिस किया कि प्लास्टिक का कंटेनर केले के पत्ते से बंधा हुआ था और बांग्लादेश से तैर कर आ रहा था।
विज्ञापन
तुरंत ही उसे जब्त करके खोला गया तो उसमें अलग-अलग कंपनियों के 317 मोबाइल फोन मिले। इसकी कुल कीमत 38 लाख 83 हजार रुपये बताई गई। बाद में उसे इंग्लिश बाजार पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन