फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Congress councillor Tapan Kandu's murder case, eye-witness found dead

मैं तनाव में हूं: बंगाल में कांग्रेस पार्षद हत्याकांड के चश्चमदीद का मिला शव, सुसाइड नोट पर लिखी थे ये बात

Wed, 06 Apr 2022 11:33 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 06 Apr 2022 11:33 AM IST
सार

कांग्रेस नेता तपन कंडू पश्चिम बंगाल की पुरुलिया जिले की झालदा नगर पालिका क्षेत्र से पार्षद चुने गए थे। 13 मार्च को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब इस हत्याकांड के चश्मदीद गवाह निरंजन वैष्णव का शव भी संदिग्ध हालत में मिला है।

विज्ञापन
West Bengal Congress councillor Tapan Kandu's murder case, eye-witness found dead
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में कांग्रेस पार्षद तपन कंडू हत्याकांड में सीबीआई जांच शुरू होने से पहले ही नया मोड़ आ गया है। बुधवार को इस हत्याकांड के चश्मदीद गवाह निरंजन वैष्णव का शव भी संदिग्ध हालत में मिला है। पुलिस ने बताया कि निरंजन तपन कंडू के करीबी सहयोगी थे और उनका शव झालदा के बैशबपारा में उनके घर में लटका मिला है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


तनाव में था निरंजन वैष्णव 
पुलिस ने बताया कि निरंजन ने सुसाइड नोट में कथित तौर पर दावा किया है कि, कंडू की हत्या मामले में पुलिस उसे बार-बार फोन कर रही थी, जिस कारण वह तनाव में थे। सुसाइड नोट में लिखा है कि, जिस दिन से मैंने तपन की मौत देखी है, मैं मानसिक दबाव में हूं। उसकी मौत का दृश्य मेरे दिमाग में बार-बार आ रहा है और पुलिस बार-बार फोन करके दबाव बढ़ाती जा रही है। 
विज्ञापन


मैं कभी पुलिस स्टेशन नहीं गया...
इस सुसाइड नोट में लिखा है कि, मेरे लिया यह तनाव असहनीय होता जा रहा है। मैंने कभी पुलिस स्टेशन का दौरा नहीं किया। इसलिए अब मैंने यह फैसला खुद किया है और मेरी आत्महत्या के पीछे किसी का हाथ नहीं है। वैष्णव का शव उस दिन मिला है जब कांग्रेस ने झालदा में 12 घंटे बंद का आह्वान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


13 मार्च को हुई थी हत्या

कांग्रेस नेता तपन कंडू पश्चिम बंगाल की पुरुलिया जिले की झालदा नगर पालिका क्षेत्र से पार्षद चुने गए थे। 13 मार्च को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच पश्चिम बंगाल पुलिस कर रही थी। वहीं, तपन कंडू की पत्नी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में मामले की जांच सीबीआई से कराने को लेकर एक याचिका दाखिल की थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने सोमवार को जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed