फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal CM Mamata Banerjee writes to PM Modi over Proposal to change rules for central deputation of IAS officers news and updates

टकराव: ममता बनर्जी ने आईएएस कैडर नियमावली में संशोधन के फैसले पर जताई आपत्ति, पीएम मोदी से कहा- तुरंत वापस हो प्रस्ताव

Tue, 18 Jan 2022 07:58 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 18 Jan 2022 07:58 PM IST
सार

ममता के दो पन्नों के पत्र में कहा गया है कि आईएएस कैडर नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव
सहकारी संघवाद (कोऑपरेटिव फेडरलिज्म) की भावना के खिलाफ है।

विज्ञापन
West Bengal CM Mamata Banerjee writes to PM Modi over Proposal to change rules for central deputation of IAS officers news and updates
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने हाल ही में आईएएस कैडर नियमावली, 1954 में संशोधन का प्रस्ताव रखा है। इसे लेकर अब पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। बंगाल सीएम ने इसे लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें ममता ने आईएएस (कैडर) नियमावली, 1954 में संशोधन संबंधी केंद्र के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही मांग की है कि यह प्रस्ताव तुरंत वापस लिया जाए।
विज्ञापन


ममता के दो पन्नों के पत्र में कहा गया है कि आईएएस कैडर नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव सहकारी संघवाद (कोऑपरेटिव फेडरलिज्म) की भावना के खिलाफ है। यह प्रस्ताव केंद्र और राज्यों के बीच के सामंजस्य को बिगाड़ने का काम करेगा। 
विज्ञापन


बंगाल सीएम ने चिट्ठी में आगे कहा, ‘‘मैं कैडर नियमों में इस तरह के संशोधन का प्रस्ताव लाने में केंद्र सरकार द्वारा अपनाए गए दृष्टिकोण पर अपना कड़ा विरोध जताती हूं। ये एकतरफा रूप से राज्य सरकारों को निर्देश है कि वे केंद्रीय प्रतिनियुक्तियों (डेप्युटेशन) के लिए अनिवार्य रूप से अफसरों की संख्या तय रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने आईएएस कैडर (नियम) में संशोधन के अपने प्रस्ताव में हाल ही में राज्य सरकारों से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आईएएस अधिकारियों की सूची भेजने को कहा है। इसी को लेकर बंगाल सीएम ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने चिट्ठी में कहा, ‘‘प्रस्तावित संशोधन न केवल संघवाद की भावना के खिलाफ है, बल्कि आईएएस-आईपीएस अधिकारियों की पदस्थापना के मामले में केंद्र और राज्यों के बीच मौजूदा सौहार्दपूर्ण समझौते को भी प्रभावित करता है।


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित संशोधन के माध्यम से अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति के लिए उपलब्ध कराने का आग्रह न केवल राज्यों के प्रशासन को प्रभावित करेगा, बल्कि राज्यों के प्रशासन का आकलन और योजना बनाना भी असंभव हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे इस बात पर विचार करने के लिए अनुरोध करती हूं कि मौजूदा ढांचे में डिजाइन किए गए संवाद और परामर्श की पारस्परिक भावना को एकपक्षीयता से प्रतिस्थापित नहीं किया जाना चाहिए। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि प्रस्तावित संशोधन को वापस लेकर या लागू नहीं करके कैडर नियमों की संघीय भावना को बरकरार रखें।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed