फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal CM Mamata Banerjee accuses PM Modi of misleading people with half truth

आधे सच के साथ जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं प्रधानमंत्री: ममता बनर्जी

Fri, 25 Dec 2020 07:36 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 25 Dec 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
West Bengal CM Mamata Banerjee accuses PM Modi of misleading people with half truth
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। बनर्जी ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने किसानों के मुद्दों का समाधान करने के लिए काम करने के स्थान पर केवल टीवी पर संबोधनों में चिंता जताई है। वह सार्वजनिक रूप से पीएम किसान योजना के माध्यम से बंगाल के किसानों का भला करने का दावा करते हैं... जबकि तथ्य यह है कि वह केवल आधे सच के साथ लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।'

विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार के काम करने के तरीके पर भी तंज कसा। मुख्यमंत्री बनर्जी ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा, 'तथ्य यह है कि केंद्र की मोदी सरकार ने पश्चिम बंगाल की मदद करने के लिए एक भी काम नहीं किया है। उन्हें (केंद्र सरकार को) अभी तक बकाया 85 हजार करोड़ रुपये की राशि जारी करनी है, जिसमें 8000 करोड़ रुपये का जीएसटी बकाया भी शामिल है, जिसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।'
विज्ञापन

 

नोबेल विजेता अमर्त्य सेन को लिखा पत्र
इससे पहले ममता बनर्जी ने नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को एक पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने लिखा, 'विश्व भारती में आए कुछ नए अराजक तत्वों ने आपकी पारिवारिक संपत्तियों को लेकर हैरान करने वाले और आधारहीन आरोप लगाने शुरू किए हैं... मैं कट्टरपंथियों के खिलाफ आपकी इस लड़ाई में आपके साथ खड़ी हूं।'

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed