आधे सच के साथ जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं प्रधानमंत्री: ममता बनर्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। बनर्जी ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने किसानों के मुद्दों का समाधान करने के लिए काम करने के स्थान पर केवल टीवी पर संबोधनों में चिंता जताई है। वह सार्वजनिक रूप से पीएम किसान योजना के माध्यम से बंगाल के किसानों का भला करने का दावा करते हैं... जबकि तथ्य यह है कि वह केवल आधे सच के साथ लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।'
उन्होंने केंद्र सरकार के काम करने के तरीके पर भी तंज कसा। मुख्यमंत्री बनर्जी ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा, 'तथ्य यह है कि केंद्र की मोदी सरकार ने पश्चिम बंगाल की मदद करने के लिए एक भी काम नहीं किया है। उन्हें (केंद्र सरकार को) अभी तक बकाया 85 हजार करोड़ रुपये की राशि जारी करनी है, जिसमें 8000 करोड़ रुपये का जीएसटी बकाया भी शामिल है, जिसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।'
The fact is that Modi Government has done nothing to help West Bengal. They are yet to release even a portion of the Rs 85,000 cr of outstanding dues that includes unpaid GST dues of Rs 8,000 cr: West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee https://t.co/mCYo3MBhpn
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 25, 2020
नोबेल विजेता अमर्त्य सेन को लिखा पत्र
इससे पहले ममता बनर्जी ने नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को एक पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने लिखा, 'विश्व भारती में आए कुछ नए अराजक तत्वों ने आपकी पारिवारिक संपत्तियों को लेकर हैरान करने वाले और आधारहीन आरोप लगाने शुरू किए हैं... मैं कट्टरपंथियों के खिलाफ आपकी इस लड़ाई में आपके साथ खड़ी हूं।'
WB CM Mamata Banerjee writes to Nobel laureate Amartya Sen;says,"Some nouveau invaders in Visva Bharati have started raising surprising&baseless allegations about your familial properties...I want to express my solidarity with you in your battles against bigotry of majoritarians" pic.twitter.com/NXspA4VLgC
— ANI (@ANI) December 25, 2020