फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal CM Mamata Banerjee Reshuffle Cabinet Today After Partha Chatterjee Case News

West Bengal: ममता मंत्रिमंडल में फेरबदल, जानिए बाबुल सुप्रियो समेत कौन-कौन बनें मंत्री

Wed, 03 Aug 2022 04:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 03 Aug 2022 04:21 PM IST
सार

सुप्रियो के अलावा पार्थ भौमिक, स्नेहाशीष चक्रवर्ती को भी मंत्री बनाया गया है। सीएम ममता बनर्जी ने हाल ही में एसएससी घोटाले में गिरफ्तार पार्थ चटर्जी को मंत्रिमंडल से हटा दिया था। उनके उद्योग विभाग समेत कुछ अहम विभागों के पद रिक्त होने से यह बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन
West Bengal CM Mamata Banerjee Reshuffle Cabinet Today After Partha Chatterjee Case News
TMC - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल में बदलाव कर दिया है। तृणमूल मंत्रिमंडल में नौ सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा से टीएमसी में गए बाबुल सुप्रियो शामिल हैं। 

विज्ञापन


कोलकाता में नौ मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें बाबुल सुप्रियो, स्नेहासिस चक्रवर्ती, पार्थ भौमिक, उदयन गुहा, प्रदीप मजूमदार, ताजमुल हुसैन, सत्यजीत बर्मन शामिल हैं। बीरबाहा हांसदा और बिप्लब रॉय चौधरी ने स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों के रूप में शपथ ली।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, सीएम ममता बनर्जी ने हाल ही में एसएससी घोटाले में गिरफ्तार पार्थ चटर्जी को मंत्रिमंडल से हटा दिया था। उनके उद्योग विभाग समेत कुछ अहम विभागों के पद रिक्त होने से यह विस्तार सह बदलाव किया गया है। 



टीएमसी ने कहा कि साल 2011 में टीएमसी के सत्ता में आने के बाद यह ममता सरकार का अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल है। 2021 में टीएमसी तीसरी बार बंगाल में सत्तारूढ़ हुई है। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब ममता बनर्जी की सरकार शिक्षक भर्ती घोटाले में बुरी तरह घिरी है। राज्य के वरिष्ठ मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तारी के बाद मंत्रिमंडल से हटाया गया है। 


ममता सरकार में अभी 21 कैबिनेट मंत्री, 10 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री और नौ राज्यमंत्री हैं। विधानसभा की सदस्य संख्या के अनुसार राज्य में 44 मंत्री बनाए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed