फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal CM Mamata Banerjee got injured in her left knee bed rest for 10 days

West Bengal: सीएम ममता बनर्जी के बाएं घुटने में लगी चोट, 10 दिनों तक आराम करने के लिए डॉक्टरों ने दी सलाह

Mon, 25 Sep 2023 12:25 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 25 Sep 2023 12:25 AM IST
सार

स्पेन और दुबई के 12 दिवसीय दौरे से लौटने के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार शाम को स्वास्थ्य जांच के लिए यहां सरकारी एसएसकेएम अस्पताल गईं।

विज्ञापन
West Bengal CM Mamata Banerjee got injured in her left knee bed rest for 10 days
ममता बनर्जी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को डॉक्टरों ने 10 दिन आराम करने की सलाह दी है। हाल में स्पेन और दुबई की यात्रा के दौरान ममता के बाएं घुटने में चोट के कारण उन्हें यह सलाह दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी अस्पताल एसएसकेएम में स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंची सीएम ममता का डॉक्टरों ने परीक्षण किया और उसके बाद आराम करने की सलाह दी। 

विज्ञापन

खराब मौसम के कारण बिगड़ी तबीयत
स्पेन और दुबई के 12 दिवसीय दौरे से लौटने के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार शाम को स्वास्थ्य जांच के लिए यहां सरकारी एसएसकेएम अस्पताल गईं। एक अधिकारी ने बताया कि एसएसकेएम अस्पताल के वुडबर्न ब्लॉक में चिकित्सकों ने ममता बनर्जी की जांच की। वह नियमित जांच के लिए यहां आई थीं।  सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी के पैर में कुछ समस्या है। साल की शुरुआत में वे घायल हो गई थीं, जब वह खराब मौसम के कारण सेवोके हवाई पट्टी पर आपातकालीन लैंडिंग करने वाले हेलीकॉप्टर से उतर रही थीं। इस दौरान मुख्यमंत्री के बाएं घुटने में चोट लग गई थी और उनकी माइक्रोसर्जरी की गई थी।

विज्ञापन

श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में दुबई हवाई अड्डे पर श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच कुछ रोचक बातचीत हुई। इस दौरान विक्रमसिंघे ने उनसे पूछा कि क्या वह भारत में विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करेंगी? इस पर ममता ने जवाब दिया कि यह तो लोगों पर निर्भर करता है। ममता ने विक्रमसिंघे को नवंबर में राज्य व्यापार शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया। ममता दुबई और स्पेन की 12 दिवसीय यात्रा पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed