फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal CM Mamata Banerjee forms 20 member working committee of TMC to stem discord news in Hindi

पश्चिम बंगाल: टीएमसी में कलह खत्म करने के लिए सीएम ममता ने बनाई रणनीति, 20 सदस्यीय कार्यसमिति गठित की

Sat, 12 Feb 2022 09:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 12 Feb 2022 09:41 PM IST
सार

बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस में पुराने और नई पीढ़ी के नेताओं के बीच बन रही कलह की स्थिति को समाप्त करने के लिए ममता बनर्जी ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
West Bengal CM Mamata Banerjee forms 20 member working committee of TMC to stem discord news in Hindi
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने शनिवार को पार्टी के अंदर उठ रही कलह के बीच एक 20 सदस्यीय राष्ट्रीय समिति का एलान किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्थ चटर्जी ने बनर्जी से उनके कालीघाट स्थिति आवास पर मुलाकात करने के बाद कहा कि पार्टी के नए पदाधिकारियों के नाम का एलान बाद में किया जाएगा।

विज्ञापन


इस कार्य समिति के गठन के फैसले को पार्टी में बनर्जी के नियंत्रण पर जोर देने और टीएमसी के पुराने व नए नेताओं के बीच मतभेदों को रोकने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। पार्थ चटर्जी ने कहा कि पार्टी का अध्यक्ष फिर से चुने जाने के बाद ममता बनर्जी ने पार्टी से जुड़े मामलों को संबोधित करने के लिए एक छोटी समिति का गठन करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


चटर्जी ने कहा कि आज उस समिति की बैठक हुई और बैठक में उन्होंने पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्य समिति का एलान किया। उन्होंने कहा, 'ममता बनर्जी नए पदाधिकारियों की नियुक्ति बाद में करेंगी और तब इसे निर्वाचन आयोग के पास भेजा जाएगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समिति में अमित मित्रा, पार्थ चटर्जी, सुब्रत बख्शी, सुदीप बंदोपाध्याय, अभिषेक बनर्जी, अनुब्रता पटेल, अरूप बिश्वास, फिरहाद हाकिम और यशवंत सिन्हा को जगह मिली है। टीएमसी के युवा नेता,और ममता बनर्जी के भतीजे एक व्यक्ति एक पद की व्यवस्था की वकालत करते रहे हैं। वहीं, पुराने नेताओं ने उन्हें पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed