फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal CM Mamata Banerjee addresses a public rally in Dakshin Dinajpur says i know how to play

चुनावी रैली : ममता बनर्जी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- गुंडों के हाथों में नहीं दे सकते बंगाल

Thu, 22 Apr 2021 01:31 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 22 Apr 2021 01:31 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में छठे चरण के चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दक्षिण दिनाजपुर में एक चुनावी रैली की। रैली में ममता बनर्जी ने पीएम मोदी और शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली के दो गुंडो के हाथों में बंगाल को नहीं सौंप सकते।

विज्ञापन
West Bengal CM Mamata Banerjee addresses a public rally in Dakshin Dinajpur says i know how to play
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में छठे चरण का चुनाव जारी है। इसी बीच दक्षिण दिनाजपुर में ममता बनर्जी ने रैली की और वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रैली में कहा कि मैं कोई खिलाड़ी नहीं हूं, लेकिन खेल कैसे खेलते हैं, ये मैं जानती हूं। उन्होंने आगे कहा कि पहले लोकसभा में मैं सबसे बेहतरीन खिलाड़ी थी।

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने रैली में भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि हम दिल्ली के दो गुंडों के सामने अपने बंगाल का समर्पण नहीं कर सकते। बता दें इसके पहले बुधवार को भी टीएमसी प्रमुख ने अपनी चुनावी रैली में पीएम मोदी पर जुबानी हमला बोल चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि देश में कोविड-19 की दूसरी लहर और इसका प्रबंधन ‘मोदी-निर्मित त्रासदी’ है।
विज्ञापन

 
देश में टीके और दवा की कमी : ममता
टीएमसी अध्यक्ष बनर्जी ने दावा किया था कि पश्चिम बंगाल का नेतृत्व ‘बंगाल इंजन’ सरकार ही करेगी ना कि मोदी की ‘डबल इंजन’ सरकार। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर बहुत तेज है। मैं इसे मोदी निर्मित त्रासदी कहूंगी। ना तो इंजेक्शन उपलब्ध हैं और ना ही ऑक्सीजन। टीके और दवाइयां बाहर भेजी जा रही हैं जबकि देश में इनकी कमी है।


उन्होंने ने आगे कहा कि हम गुजरात को अपने राज्य पर कब्जा करने और दिल्ली से शासन चलाने नहीं देंगे। बंगाल पर बंगाल ही शासन करेगा। बताते चलें कि भाजपा के नेता अक्सर अपनी चुनावी रैलियों में जनता से राज्य में डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील कर रहे हैं, जिसका अर्थ होता है कि केंद्र व राज्यों में एक ही दल की सरकार होना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed