फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mamta banerjee tmc gains in West Bengal civic polls results 2017

प.बंगाल के निकाय चुनावों में नहीं चला मोदी का जादू, ममता को 4-GJM के खाते में 3 सीटें

Wed, 17 May 2017 02:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Wed, 17 May 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
mamta banerjee tmc gains in West Bengal civic polls results 2017

पश्चिम बंगाल में सात नगर निकायों दार्जलिंग, कुर्सियांग, कलिम्पोंग, मिरिक, डोमकल, रायगंज और पुजाली में निकाय चुनाव हुए हैं। सभी सीटों के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं। टीएमसी ने सात में से चार नगरपालिकाओं में जीत हासिल की है। इनमें पुजाली, मिरिक, रायगंज और दोमकल पर टीएमसी ने कब्जा किया है, जबकि दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कुर्सियांग में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा को फतह हासिल हुई है।

विज्ञापन


दोमकल में टीएमसी ने सबसे ज्यादा मजबूती के साथ 21 में से 18 सीटों पर कब्जा किया है। यहां कांग्रेस ने एक सीट के साथ खाता खोला है।  जबकि सीपीआई (एम) ने यहां दो सीटें जीती हैं। यहां बीजेपी का खाता भी नहीं खुल सका है।
विज्ञापन


मिरिक में भी टीएमसी का जादू जमकर बोला है यहां तृणमूल कांग्रेस ने 9 सीटों वाले निकाय में 6 पर कब्जा किया है जबकि जीजेएम को 3 सीटों पर यहां जीत मिली है। 16 सीटों वाले पुजाली निकाय में टीएमसी ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की है। बीजेपी ने यहां खाता खोलते हुए 2 सीटों पर कब्जा किया है जबकि कांग्रेस व अन्य को यहां एक सीट मिली है। इसके अलावा 27 सीटों वाले रायगंज में टीएमसी ने 24 पर कब्जा किया है, जबकि 2 पर कांग्रेस और 1 सीट पर बीजेपी ने यहां खाता खोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दार्जिलिंग में टीएमसी ने एक सीट के साथ खाता खोला है, लेकिन बीजेपी का यहां सूपड़ा साफ हो गया है। यहां गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ने  31 सीटों पर जीत के साथ दार्जिलिंग निकाय पर कब्जा किया है।


वहीं 20 वार्ड वाले कुर्सिओंग में टीएमसी को तीन सीटें मिली हैं और जीजेएम ने यहां 17 सीटों पर फतह दर्ज की है। 23 सीटों के कलिंगपोंग निकाय में भी जीजेएम का जल्वा बरकरार है। यहां जीजेएम को 19 सीटों पर जीत मिली है वहीं टीएमसी ने यहां 2 सीटें हासिल की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed