{"_id":"61e68d3dba13744ebb6cee89","slug":"west-bengal-civic-elections-may-be-held-on-february-27-election-commission-may-announce-dates-in-the-first-week-of-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: 27 फरवरी को हो सकते हैं लंबित निकाय चुनाव, फरवरी के पहले सप्ताह में तारीखों की घोषणा कर सकता है चुनाव आयोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: 27 फरवरी को हो सकते हैं लंबित निकाय चुनाव, फरवरी के पहले सप्ताह में तारीखों की घोषणा कर सकता है चुनाव आयोग
Tue, 18 Jan 2022 03:19 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 18 Jan 2022 03:19 PM IST
सार
चार नगर पालिकाओं के लिए निकाय चुनाव 22 जनवरी को होने थे, लेकिन चुनाव आयोग ने बढ़ते कोविड -19 मामलों के मद्देनजर कोलकाता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अपना फैसला टाल दिया।
विज्ञापन
कोलकाता हाईकोर्ट
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
पश्चिम बंगाल में लंबित निकाय चुनाव 27 फरवरी को हो सकते हैं। राज्य चुनाव आयोग प्रदेश की शेष नगर पालिकाओं के लिए निकाय चुनाव कराने पर विचार कर रहा है। राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, 27 फरवरी को चुनाव कराने की योजना है। ऐसे में उसे फरवरी के पहले सप्ताह में ही चुनाव की तारीखों की घोषणा करनी होगी। चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगर कोरोना की स्थिति नियंत्रण में रहती है और राज्य सरकार तैयार होती है, तो हम फरवरी के पहले सप्ताह में बाकी नगर निकायों के लिए नगर निगम चुनाव की तारीख की घोषणा कर देंगे।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की कम से कम 110 नगर निकायों में दो साल से अधिक समय चुनाव लंबित हैं। 19 दिसंबर को कोलकाता नगर निगम के चुनाव हुए थे। वहीं सिलीगुड़ी, चंदननगर, आसनसोल और बिधाननगर नगर पालिकाओं के लिए 12 फरवरी को मतदान होना है। इससे पहले, चार नगर पालिकाओं के लिए निकाय चुनाव 22 जनवरी को होने थे, लेकिन राज्य में बढ़ते कोविड -19 मामलों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने कोलकाता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद चुनाव स्थगित कर दिया था। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हमने 27 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन