{"_id":"619dcf70a6046b5f637a6fad","slug":"west-bengal-chief-minister-mamata-banerjee-is-scheduled-to-meet-pm-narendra-modi-at-5-pm-today-and-also-meets-subramanian-swamy-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Mamata Delhi Visit: आज शाम पांच बजे पीएम मोदी से मिलेंगी ममता, सुब्रमण्यम स्वामी से भी करेंगी मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CM Mamata Delhi Visit: आज शाम पांच बजे पीएम मोदी से मिलेंगी ममता, सुब्रमण्यम स्वामी से भी करेंगी मुलाकात
Wed, 24 Nov 2021 12:42 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:42 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज शाम पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। इस दौरान वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकार क्षेत्र और राज्य के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी, ममता बनर्जी,सुब्रमण्यम स्वामी(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज शाम पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। इस दौरान वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकार क्षेत्र और राज्य के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगी। इसके अलावा ममता बनर्जी आज राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी से भी मुलाकात करेंगी। हालांकि अभी यह बात सामने नहीं आई है कि आखिर दीदी स्वामी से किस मुद्दे पर बात करेंगी।
विज्ञापन
त्रिपुरा हिंसा पर पीएम से चर्चा कर सकती हैं ममता
ममता बनर्जी पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान त्रिपुरा में व्यापक हिंसा के मुद्दे पर भी बात कर सकती हैं। बता दें कि बीते दिनों त्रिपुरा में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले को लेकर टीएमसी का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में पहले से ही मौजूद है। टीएमसी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस स्टेशन में घुसकर उनकी जमकर पिटाई की है।
विज्ञापन
ममता सीएम हैं तो स्वाभाविक है कि वह पीएम से मिलेंगी: सुकांता
बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांता मजूमदार ने कहा कि अगर ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं तो स्वाभाविक है कि वह दिल्ली आएंगी और प्रधानमंत्री समेत हमारे मंत्रियों से मिलेंगी। हर मुख्यमंत्री राज्य के विकास के लिए केंद्रीय मंत्रियों से मिलने दिल्ली आता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बनने के बाद ममता का दूसरा दिल्ली दौरा
गौरतलब है कि बंगाल चुनाव में बड़ी जीत के बाद सीएम ममता बनर्जी का ये दूसरा दिल्ली दौरा है। ममता बनर्जी यहां चार दिनों तक ठहरेंगी। पीएम मोदी और उद्योगपतियों के अलावा ममता बनर्जी दिल्ली में विभिन्न विपक्षी नेताओं से भी मुलाकात कर सकती हैं।