फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: CBI arrested one more person in the violence after the assembly elections

पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव बाद हुई हिंसा मामले में सीबीआई ने किया एक और व्यक्ति को गिरफ्तार

Sat, 04 Sep 2021 01:50 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 04 Sep 2021 01:50 AM IST
सार

  • सीबीआई ने इससे पहले 28 अगस्त को नदिया जिले से दो और लोगों विजय घोष तथा असिमा घोष को किया था गिरफ्तार
  • अब तक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या या अन्य जघन्य अत्याचारों में कथित तौर पर शामिल लोगों के खिलाफ कुल 34 एफआईआर की हैं दर्ज  

विज्ञापन
West Bengal: CBI arrested one more person in the violence after the assembly elections
सीबीआई - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के एक मामले में उत्तर 24 परगना जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एजेंसी के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि दो मई को राज्य मेें विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा के एक कार्यकर्ता की मां की हत्या के आरोपी रतन हल्दर को जगदल इलाके से पकड़ा गया।

विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसी ने चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद भाजपा के एक कार्यकर्ता की हत्या में शामिल होने के आरोप में 28 अगस्त को नदिया जिले से दो और लोगों विजय घोष तथा असिमा घोष को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


सीबीआई ने बीरभूम जिले में चुनाव के बाद हिंसा के एक अन्य मामले में बृहस्पतिवार को आरोप पत्र दायर किया था। ‘जघन्य अपराधों’ की जांच सौंपे जाने के बाद से पहली बार उसने आरोपपत्र दायर किया था। रामपुरहाट अदालत के समक्ष दायर आरोप पत्र में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या में कथित तौर पर शामिल दो आरोपियों के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलकत्ता हाईकोर्ट ने 19 अगस्त को कथित हत्या और दुष्कर्म के मामलों की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था। अभी तक एजेंसी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या या अन्य जघन्य अत्याचारों में कथित तौर पर शामिल लोगों के खिलाफ कुल 34 एफआईआर दर्ज की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed