{"_id":"6154084f8ebc3e4afd40b555","slug":"west-bengal-building-collapsed-in-kolkata-a-three-year-old-toddler-and-a-woman-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: कोलकाता में इमारत ढही, मां के साथ मलबे के नीचे दब गया तीन साल का मासूम, दोनों की मौत ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दर्दनाक हादसा: कोलकाता में इमारत ढही, मां के साथ मलबे के नीचे दब गया तीन साल का मासूम, दोनों की मौत
Wed, 29 Sep 2021 12:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:01 PM IST
सार
महिला व बच्चे को मलबे से बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कोलकाता में इमारत ढही
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। इसमें एक महिला व तीन साल के मासूम की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक घटना कोलकाता के अहिरितोला की है। बताया जा रहा है कि अहिरितोला में सुबह-सुबह एक इमारत ढह गई। इसके नीचे एक महिला व उसका तीन साल का बच्चा दब गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य लोगों को मलबे से निकाला गया है, उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
प्रशासन का कहना है कि घटना स्थल पर पहुंची राहत टीमों ने मलबे से उन दोनों को भी बाहर निकाल लिया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सुबह-सुबह तेज आवाज के साथ गिरी इमारत
घटना सुबह छह बजकर 40 मिनट की है। बताया जा रहा है कि एक दो मंजिला इमारत बहुत ही जर्जर हालत में थी। सुबह-सुबह इमारत का एक हिस्सा तेज आवाज के साथ गिर गया, जिसकी चपेट में परिवार वाले आ गए। हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची बचाव टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस का कहना है कि मलबे से चार लोगों को निकाला गया है।
विज्ञापन
ऑपरेशन चलाने में आ रही समस्या
पुलिस का कहना है कि इमारत बहुत ही जर्जर हालत में है। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना बहुत ही मुश्किल हो रहा है। मलबा हटाने में डर है कि कहीं इमारत का दूसरा हिस्सा भी न गिर जाए। सावधानीपूर्वक मलवा हटाया जा रहा है।