फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal BSF Jawan injured by cattle smugglers firing near Bangladesh border

पश्चिम बंगाल: बांग्लादेश सीमा के पास मवेशी तस्करों ने की गोलीबारी, बीएसएफ जवान घायल

Thu, 20 May 2021 10:26 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 20 May 2021 10:26 AM IST
सार

मवेशी तस्कर बांग्लादेश की सीमा के पास 6 से 7 मवेशियों को ले जा रहे थे। बीएसएफ ने रोका तो गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें एक जवान घायल हो गया।  

विज्ञापन
West Bengal BSF Jawan injured by cattle smugglers firing near Bangladesh border
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मवेशी तस्करों की तरफ से की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने आज यानी बृहस्पतिवार (20 मई) को जानकारी दी कि यह घटना बुधवार (19 मई) की रात आठ बजे कूच बिहार जिले में बीएसएफ के पुतियाबारोमसिया सीमा चौकी के पास हुई।

विज्ञापन


बीएसएफ के प्रवक्ता का बयान
बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि गश्ती दल ने देखा कि लगभग 10 से 15 भारतीय मवेशी तस्कर बांग्लादेशी बदमाशों से मिलने के लिए सीमा की ओर बढ़ रहे थे और लगभग 6 से 7 मवेशियों को ले जा रहे थे। प्रवक्ता ने बताया, ‘बीएसएफ सैनिक उस स्थान पर पहुंचे और उन्होंने तस्करों से रुकने को कहा और एक गैर घातक हथियार (चिली ग्रेनेड) भारतीय शरारती तत्वों की तरफ फेंका।’
विज्ञापन


जवान के बाएं टखने में लगी गोली
उन्होंने आगे कहा, ‘हालांकि, शरारती तत्वों पर चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने बीएसएफ कर्मियों पर चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं।’ प्रवक्ता ने बताया कि एक जवान के बाएं टखने में गोली लगी, जिसके बाद गश्त दल ने भी एक राउंड गोली चलाई, जिससे दोनों तरफ के तस्कर भाग गए। उन्होंने बताया कि घायल जवान को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed