{"_id":"5f5caaac8ebc3e9851715265","slug":"west-bengal-bjp-youth-wing-president-detained-over-sit-in-outside-asansol-police-chief-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में
Sat, 12 Sep 2020 04:32 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, आसनसोल
पीटीआई, आसनसोल
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 12 Sep 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी- बंगाल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल भाजपा की युवा इकाई के अध्यक्ष सौमित्र खान को पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर शनिवार को धरना देने और सड़क मार्ग अवरुद्ध करने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बिश्नुपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद ने पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य सचिव बप्पा चटर्जी की गिरफ्तारी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया था। पुलिस ने कहा कि आसनसोल नगर पालिका के साइनबोर्ड का एक फर्जी चित्र सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में चटर्जी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
हिरासत में लिए जाने से पहले खान ने कहा, 'हम अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और तत्काल उनकी रिहाई की मांग करते हैं।' एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बार-बार धरना समाप्त करने के लिए कहे जाने के बावजूद भाजपा युवा इकाई के कार्यकर्ता बैठे रहे और उन्होंने सुबह से कई घंटे तक सड़क मार्ग अवरुद्ध किया।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, 'इसलिए हमें बलपूर्वक प्रदर्शन खत्म कराना पड़ा। सौमित्र खान समेत हिरासत में लिए गए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बाद में छोड़ दिया गया।'