{"_id":"63e3765eba265e74d60b2747","slug":"west-bengal-bjp-walk-out-from-assembly-during-governor-cv-anand-bose-speech-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: बंगाल राज्यपाल के संबोधन के दौरान, सदन से वॉक आउट कर गए बीजेपी विधायक, लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: बंगाल राज्यपाल के संबोधन के दौरान, सदन से वॉक आउट कर गए बीजेपी विधायक, लगाए गंभीर आरोप
Wed, 08 Feb 2023 03:50 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 08 Feb 2023 03:50 PM IST
सार
भाजपा विधायकों का आरोप है कि राज्यपाल राज्य सरकार द्वारा तैयार भाषण को पढ़ रहे हैं, जिसका हकीकत से कोई वास्ता नहीं है।
विज्ञापन
west bengal assembly
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बुधवार को पहली बार राज्य विधानसभा को संबोधित किया। वहीं राज्यपाल के संबोधन के दौरान ही भाजपा विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और राज्यपाल के संबोधन के दौरान ही विधानसभा से वॉक आउट कर गए। पश्चिम बंगाल का बजट अगले हफ्ते पेश होने वाला है। ऐसे में राज्यपाल बुधवार को सदन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
राज्यपाल का संबोधन शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद भाजपा विधायकों ने विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में सदन में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा विधायकों ने राज्यपाल के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों का आरोप है कि राज्यपाल राज्य सरकार द्वारा तैयार भाषण को पढ़ रहे हैं, जिसका हकीकत से कोई वास्ता नहीं है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि यह राज्य की सबसे भ्रष्ट सरकार है। हमने सदन से वॉक आउट किया क्योंकि राज्यपाल के संबोधन में भ्रष्टाचार के मामलों और टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी का कोई जिक्र नहीं था। टीएमसी के चीफ व्हिप निर्मल घोष ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा सदन की कार्यवाही को बाधित करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि भाजपा विधायकों ने राज्यपाल के संबोधन के दौरान जय श्री राम के नारे लगाए। जब राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट है तो कथित तौर पर भाजपा विधायक ने राज्यपाल के भाषण की कॉपी फाड़ी।