{"_id":"6037955f8ebc3e1dcc71cc87","slug":"west-bengal-bjp-president-jp-nadda-had-lunch-at-the-house-of-a-jute-mill-worker-in-gouripur-naihati","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नड्डा, नैहाटी में जूट मिल कर्मी के यहां किया भोजन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नड्डा, नैहाटी में जूट मिल कर्मी के यहां किया भोजन
Thu, 25 Feb 2021 05:48 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैहाटी
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 25 Feb 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
जूट मिल कर्मी के यहां भोजन करते जेपी नड्डा
- फोटो : एएनआई
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य विधानसभा चुनाव से पहले अपने दौरे के दौरान उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी में एक जूट मिल के कर्मचारी के घर दोपहर का खाना खाया। नड्डा गौरीपुर क्षेत्र स्थित देवनाथ यादव के घर पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने उन पर पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन
बता दें कि नड्डा पिछले साल नवंबर के महीने से ही जनता तक पहुंच के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहे हैं। समाचार एजेंसी पीटाआई के अनुसार इस दौरान भाजपा अध्यक्ष ने शाकाहारी भोजन किया जिसमें पांच तरह की सब्जियां शामिल थीं। इनमें फूलगोभी, करी और आम की चटनी भी शामिल थी।
विज्ञापन
West Bengal: BJP president JP Nadda had lunch at the house of a jute mill worker in Gouripur area of Naihati today pic.twitter.com/j8q0ztODSq
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 25, 2021
स्थानीय जूट मिल के कर्मचारी यादव ने कहा कि उन्हें जूट मिल क्षेत्र की दिक्कतों के बारे में नड्डा को जानकारी देने का अवसर मिला और उन्होंने धैर्य के साथ उनकी बात सुनी। यादव की पत्नी ने कहा कि जेपी नड्डा ने भोजन किया और कहा, ‘आपने स्वादिष्ट भोजन बनाया है।’
इस दौरान नड्डा के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष तथा बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह सहित 20 वरिष्ठ पार्टी नेता थे।