पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर हमला, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के श्यामनगर रेलवे स्टेशन के पास भाजपा सांसद अर्जुन सिंह की कार में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कथित रुप से तोड़फोड़ की। सांसद के मुताबिक, वे (तृणमूल कार्यकर्ता) हमारे पार्टी कार्यालय पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। जब मैं जांच करने के लिए वहां पहुंचा तो मेरी कार में तोड़फोड़ की गई। पुलिस भी मौके पर थी। कुछ दिनों पहले भी अर्जुन सिंह के घर पर हमला हुआ था।
West Bengal: BJP MP Arjun Singh's car was allegedly vandalised by TMC workers near Shyamnagar Railway Station, North 24 Parganas. Arjun Singh says,"They were trying to capture our party office. When I went to check, my car was vandalised. Police was also at the spot." pic.twitter.com/E0mSV1qrpd
— ANI (@ANI) September 1, 2019विज्ञापन
बता दें कि अर्जुन सिंह पहले टीएमसी नेता थे। वह 14 मार्च 2019 को भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने इन्हें बैरकपुर लोकसभा सीट से दिनेश त्रिवेदी के खिलाफ उतारा था। बैरकपुर में हिंदी भाषी लोगों का वर्चस्व है। अर्जुन सिंह ने कड़े मुकाबले में त्रिवेदी को 14,857 वोटों से हराया था।