फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal BJP leader Suvendu Adhikari holds a roadshow in Digha

पश्चिम बंगाल: दीघा में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी का रोडशो, कोरोना के नियम तार-तार

Fri, 22 Jan 2021 06:07 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीघा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीघा Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 22 Jan 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
West Bengal BJP leader Suvendu Adhikari holds a roadshow in Digha
दीघा में सुवेंदु अधिकारी का रोडशो - फोटो : एएनआई
तृणमूल कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पश्चिम बंगाल के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को राज्य के दीघा में एक रोड शो निकाला। इस रोडशो में उनके समर्थकों की भारी भीड़ भी साथ थी। हालांकि, इस रोड शो को दौरान कोरोना संक्रमण के नियमों का कोई पालन होता नहीं दिखा। 
विज्ञापन


समाचार एजेंसी की ओर से जारी इस रोड शो की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शारीरिक दूरी का कितना पालन किया जा रहा है। वहीं, कई लोग मास्क भी नहीं लगाए हुए हैं। यहां तक कि खुद सुवेंदु अधिकारी और उनके वाहन में उनके साथ सवार अधिकतर लोगों ने भी मास्क नहीं लगाया हुआ था।
विज्ञापन

 

बता दें कि पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा पूरी ताकत से चुनावी अभियानों में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का साथ छोड़ भाजपा में आए सुवेंदु अधिकारी ममता सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं और यकीन जता रहे हैं कि इस साल राज्य में भाजपा सरकार बनाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed