{"_id":"5c208235bdec2256a63127c5","slug":"west-bengal-bjp-files-appeal-in-supreme-court-against-calcutta-high-court-on-rath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में रथ यात्रा की अनुमति के लिये भाजपा पहुंची सुप्रीम कोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल में रथ यात्रा की अनुमति के लिये भाजपा पहुंची सुप्रीम कोर्ट
Mon, 24 Dec 2018 12:22 PM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : PTI
पश्चिम बंगाल में रथ यात्रा के लिए भाजपा ने कोलकाता हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। हाईकोर्ट की खण्डपीठ ने अपने फैसले में राज्य में भाजपा की रथ यात्रा के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री के एक अधिकारी ने बताया कि उसे हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश के खिलाफ भाजपा की अपील प्राप्त हुई है। अधिकारियों ने बताया कि याचिका की जांच की जा रही है। भाजपा ने अपनी विशेष अनुमति याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग की है।West Bengal BJP files appeal in Supreme Court against Calcutta High Court division bench order refusing permission for BJP's Yatra in the state. pic.twitter.com/rfSpPYpq13
— ANI (@ANI) December 24, 2018
भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के उपाध्यक्ष जेपी मजूमदार ने इसपर कहा, "यह संविधान का सरल प्रावधान है कि किसी भी राजनीतिक पार्टी को राजनीतिक आंदोलन करने और अपने विचारों का प्रचार करने का मूल अधिकार प्राप्त है।"
इससे पहले भाजपा ने कहा था कि राज्य में प्रस्तावित रथ यात्रा कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगने के वास्ते वह सुप्रीम कोर्ट जाएगी। पश्चिम बंगाल में भगवा पार्टी के महत्वाकांक्षी रोड शो को उस वक्त झटका लगा था जब कोलकाता हाईकोर्ट की खंड पीठ ने रोड शो को अनुमति देने वाले एकल पीठ के फैसले को रद्द कर दिया था।
पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा था, "हमने सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्णय किया है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और हम अंत तक लडेंगे। तृणमूल कांग्रेस सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि हमारी रथ यात्रा नहीं हो पाए।"