{"_id":"6a4dc6f755c7bac3bc0df114","slug":"west-bengal-baruipur-case-police-encounter-updates-accused-killed-cm-suvendu-tmc-and-others-react-hindi-news-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: बारुईपुर में दुष्कर्म-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, महुआ मोइत्रा ने पुलिस पर क्या सवाल उठाए?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: बारुईपुर में दुष्कर्म-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, महुआ मोइत्रा ने पुलिस पर क्या सवाल उठाए?
Wed, 08 Jul 2026 09:11 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Wed, 08 Jul 2026 09:11 AM IST
सार
Encounter in Baruipur Case: पश्चिम बंगाल के बारूइपुर में 11 वर्षीय मासूम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से एक मुख्य आरोपी बीती रात पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। इस घटना को लेकर पहले से ही जनता में भारी आक्रोश है। वहीं, मामले के तुरंत बाद प्रदर्शन के दौरान एक युवक की मॉब लिंचिंग भी हुई। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों से मिलकर सख्त कार्रवाई और त्वरित न्याय का भरोसा दिलाया था। आइए, इस पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
बारूइपुर हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में मारा गया
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के बारूइपुर में 11 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। बीती रात पुलिस एनकाउंटर (मुठभेड़) में मामले का एक मुख्य संदिग्ध मारा गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच टीम आरोपी को घटना से जुड़े सबूतों की तलाश के लिए बारूइपुर के एक सुनसान इलाके में ले गई थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया।
इस भयानक घटना को लेकर स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है और क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इसी बीच, मामले के मुख्य आरोपियों में से एक को पुलिस ने बीती रात एक मुठभेड़ (एनकाउंटर) में ढेर कर दिया है। राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन इस मामले में लगातार सख्त कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
रॉय ने कहा कि आरोपी को कानून के मुताबिक अदालत में पेश किया जाना चाहिए था। उन्होंने भरोसा जताया कि इस पूरे मामले की गहन जांच होगी। वहीं, पुलिस का कहना है कि क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान प्रभाष मंडल ने एक पुलिसकर्मी की सर्विस पिस्तौल छीनकर फायरिंग की कोशिश की, जिसके बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। इसी दौरान वह घायल हुआ और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस भयानक घटना को लेकर स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है और क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इसी बीच, मामले के मुख्य आरोपियों में से एक को पुलिस ने बीती रात एक मुठभेड़ (एनकाउंटर) में ढेर कर दिया है। राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन इस मामले में लगातार सख्त कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में क्या जानकारी दी?
- प्रभाष मंडल को बारुईपुर रेप-हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह मुख्य आरोपियों में शामिल था।
- पुलिस उसे दक्षिण 24 परगना के सूर्यपुर इलाके में देर रात करीब 12:45 बजे क्राइम सीन रीक्रिएशन (घटनास्थल का पुनर्निर्माण) के लिए लेकर गई थी।
- पुलिस का दावा है कि इसी दौरान प्रभाष मंडल ने एक पुलिसकर्मी की सर्विस पिस्तौल छीन ली।
- इसके बाद उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर एक राउंड फायरिंग भी की।
- पुलिस के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई आत्मरक्षा में की गई, जिसमें प्रभाष मंडल गोली लगने से घायल हो गया।
- उसे तुरंत बारुईपुर सब-डिविजनल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- पुलिस ने यह भी कहा कि पूछताछ के दौरान प्रभाष मंडल जांच में सहयोग नहीं कर रहा था।
महुआ मोइत्रा क्यों कहा यूपी2.0 में आपका स्वागत है?
मामले के मुख्य आरोपी प्रभाष मंडल की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या का आरोपी प्रभाष मंडल एनकाउंटर में मारा गया। पश्चिम बंगाल पुलिस में क्या हो रहा है? बंगालियों, उत्तर प्रदेश 2.0 में आपका स्वागत है। भाजपा की सरकार नहीं है। यह जंगलराज है। महुआ ने अपने पोस्ट के जरिए मुठभेड़ पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
बारुईपुर एनकाउंटर पर सौगत रॉय ने क्या उठाए सवाल?
टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने भी इस मामले में कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वह इस एनकाउंटर की निंदा करते हैं। रॉय ने कहा कि मुख्यमंत्री और डीजीपी के बारुईपुर दौरे के एक दिन बाद यह घटना हुई और इसमें कानून का राज सबसे बड़ा शिकार हुआ है। उन्होंने पूछा कि आखिर किसके निर्देश पर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बजाय मार दिया।रॉय ने कहा कि आरोपी को कानून के मुताबिक अदालत में पेश किया जाना चाहिए था। उन्होंने भरोसा जताया कि इस पूरे मामले की गहन जांच होगी। वहीं, पुलिस का कहना है कि क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान प्रभाष मंडल ने एक पुलिसकर्मी की सर्विस पिस्तौल छीनकर फायरिंग की कोशिश की, जिसके बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। इसी दौरान वह घायल हुआ और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।