फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal assembly election likely two phases ec official 294 seats poll schedule security concerns

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: दो चरणों में हो सकता है मतदान, चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने दिए संकेत

Thu, 12 Mar 2026 10:50 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 12 Mar 2026 10:50 AM IST
सार

चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर दो चरणों में चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है। हिंसा रोकने और सुरक्षा पुख्ता करने के लिए यह कदम उठाया जा सकता है। ज्यादातर विपक्षी दलों ने भी कम चरणों में मतदान की मांग की है। इस पर अंतिम फैसला दिल्ली में होने वाली बैठक में होगा।

विज्ञापन
west bengal assembly election likely two phases ec official 294 seats poll schedule security concerns
भारतीय चुनाव आयोग - फोटो : IANS

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जा सकते हैं। चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को इस बात के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीखों और चरणों पर अंतिम मुहर नई दिल्ली में होने वाली अगली बैठक के बाद लगेगी। राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कोलकाता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ हुई बैठक में राज्य के ज्यादातर राजनीतिक दलों ने अपनी राय रखी थी। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर लगभग सभी पार्टियों ने चुनाव एक या दो चरणों में ही कराने की अपील की थी। सुरक्षा एजेंसियों और अन्य अधिकारियों ने भी इसी तरह के सुझाव दिए हैं। चुनाव आयोग का मानना है कि दो चरणों में मतदान कराने से चुनावी हिंसा पर लगाम लगाने में बड़ी मदद मिलेगी। इससे गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों को एक इलाके से दूसरे इलाके में जाने का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: EC: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष एकजुट, आज महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस देने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


जब अधिकारी से पूछा गया कि क्या चुनाव एक ही चरण में हो सकते हैं, तो उन्होंने महाराष्ट्र का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि 2024 में महाराष्ट्र की 288 सीटों पर एक ही दिन में वोट डाले गए थे। बंगाल में भी एक चरण में चुनाव कराना असंभव नहीं है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इसकी संभावना बहुत कम है। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना आयोग के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने चुनाव आयोग को आश्वासन दिया है कि मतदान से पहले और नतीजों के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed