फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Assembly Election 2021 Date Schedule : West Bengal Election 2021 Date: updates previous election date and security forces deployment detail

West Bengal Election Date: आठ चरणों में होगा मतदान, 27 मार्च को होगी पहले चरण की वोटिंग, जानें पूरा कार्यक्रम

Fri, 26 Feb 2021 04:19 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 26 Feb 2021 04:19 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल का चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है:
  • 27 मार्च को पहले चरण का मतदान
  • 1 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान
  • 6 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान
  • 10 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान
  • 17 अप्रैल को पांचवे चरण का मतदान
  • 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान
  • 26 अप्रैल को सातवें और 29 अप्रैल को आठवें तथा अंतिम चरण का मतदान होगा।
मतगणना 2 मई को होगी।

विज्ञापन
West Bengal Assembly Election 2021 Date Schedule : West Bengal Election 2021 Date: updates previous election date and security forces deployment detail
वेस्ट बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 की तारीख - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव आयोग ने अपनी प्रेसवार्ता में तारीखों की घोषणा करते हुए प्रदेश में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की जानकारी दी है। बता दें कि पिछले साल यानि कि 2016 में पश्चिम बंगाल के चुनाव छह चरणों में हुए थे।

विज्ञापन


बहरहाल निर्वाचन आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान होगा। प्रदेश में 27 मार्च को पहले चरण में मतदान होगा। इसके बाद 1 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। तीसरे चरण में 6 अप्रैल, चौथे चरण में 10 अप्रैल, पांचवें चरण में 17 अप्रैल, छठे चरण में 22 अप्रैल और सातवें चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसके बाद 29 अप्रैल को आठवें चरण का मतदान होगा। 2 मई को मतगणना के बाद नतीजे घोषित होंगे।
विज्ञापन



चार मई से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए आयोग ने 2 मई को चुनाव कार्यक्रम खत्म करने का फैसला लिया है। बता दें कि 2016 में छह चरणों में मतदान किए गए थे। पहले चरण में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पहले मतदान करवाया गया था। इसके बाद 17, 21, 25, 30 और पांच मई को चरणबद्ध तरीके से मतदान की प्रक्रिया की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चुनाव के नतीजे 19 मई को घोषित किए गए थे। 2016 में तृणमूल कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया था और 211 सीटों पर अपनी दर्ज की थी। इसके बाद दूसरे नंबर पर कांग्रेस थी, जो सिर्फ 44 सीटों पर सिमट कर रह गई थी। बता दें कि 2016 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मात्र तीन सीटें जीती थी। हालांकि इस साल का मुकाबला सिर्फ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच देखा जा रहा है। 

सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे
पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान सबसे बड़ी समस्या सुरक्षा व्यवस्था की आती है और हर साल की तरह इस साल भी चुनाव आयोग ने सुरक्षा के चाकचौबंद प्रबंध किए हैं। पिछली बार विधानसभा चुनावों के दौरान करीब एक लाख केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। 

चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि पश्चिम बंगाल में शांति से चुनाव प्रक्रिया पूरी हो सके, इसके लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की 125 कंपनियों को तैनात किया जाएगा। इसमें सीआरपीएफ की 60, बीएसएप की 25, एसएसबी की 30, सीआईएसएफ की पांच और आईटीबीपी की पांच कंपनी शामिल हैं। 


पश्चिम बंगाल में टीएमसी के पास हैं 211 विधायक
पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटे हैं। इसमें से ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पास 211 विधायक हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 44, लेफ्ट ने 32 तो भारतीय जनता पार्टी ने मात्र तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी। यहां बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed