फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal assembly election 2021 TMC important meeting held today mamata banerjee announce full candidate list on her lucky day

बंगाल: 'लकी डे' पर उम्मीदवारों का एलान करेंगी दीदी, टीएमसी की अहम बैठक आज

Thu, 04 Mar 2021 10:44 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कुमार संभव Updated Thu, 04 Mar 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
west bengal assembly election 2021 TMC important meeting held today mamata banerjee announce full candidate list on her lucky day
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज (4 मार्च) होगी, जबकि तृणमूल कांग्रेस भी कोलकाता स्थित टीएमसी भवन में अहम बैठक करेगी। माना जा रहा है कि टीएमसी की इस बैठक में अभिषेक बनर्जी और फिरहाद हाकिम समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन

लकी डे पर होगा उम्मीदवारों का एलान?

अटकलें लग रही हैं कि तृणमूल कांग्रेस शुक्रवार यानी पांच मार्च को दोपहर करीब 2 बजे सभी 294 उम्मीदवारों की सूची एक साथ जारी कर सकती है। दरअसल, ममता बनर्जी को बेहद करीब से जानने वाले कहते हैं कि दीदी शुक्रवार को अपना लकी दिन मानती हैं। ऐसे में वह पांच मार्च को सभी उम्मीदवारों की सूची एक साथ जारी कर सकती हैं। गौरतलब है कि साल 2016 में भी विधानसभा चुनाव के दौरान दीदी ने एक ही शुक्रवार को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। हालांकि, इस बार प्रत्याशियों की यह सूची कालीघाट से जारी की जाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सप्ताह जारी होगा घोषणा पत्र

माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस अपना चुनावी घोषणापत्र अगले सप्ताह की शुरुआत में जारी कर सकती है। इसके लि जानकारों का कहना है कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पिछले चुनावों की तरह इस बार भी उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगी।

विज्ञापन

टीएमसी नेता ने दी यह जानकारी

तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि 27 फरवरी को मतदान की तारीखों का एलान होते ही पार्टी ने मसौदा सूची तैयार कर ली थी। पहले हर चरण के हिसाब से लिस्ट जारी करने का फैसला लिया गया था, लेकिन अब पार्टी प्रमुख 294 उम्मीदवारों की पूरी सूची 5 मार्च को घोषित कर देंगी। पार्टी अपना घोषणापत्र नौ मार्च को जारी कर सकती है।

ऐसे विधायकों पर नहीं खेला जाएगा दांव

पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी ने उम्मीदवारों की सूची से ऐसे वर्तमान विधायकों के नाम हटाने का फैसला किया है, जो 80 साल या उससे अधिक उम्र के हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी की योजना युवाओं, महिलाओं और ऐसे नेताओं को उम्मीदवार बनाने की है, जिनकी छवि साफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed