{"_id":"605bdebf8ebc3e8d34561c08","slug":"west-bengal-assembly-election-2021-nandigram-constituency-fight-between-mamta-banerjee-and-shubhendu-adhikari","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदीग्राम में दीदी बनाम दादा: भतीजे को लेकर ममता को घेर रही भाजपा तो शुभेंदु को तृणमूल बता रही धोखेबाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नंदीग्राम में दीदी बनाम दादा: भतीजे को लेकर ममता को घेर रही भाजपा तो शुभेंदु को तृणमूल बता रही धोखेबाज
Thu, 25 Mar 2021 06:22 AM IST
देव कश्यप
रजनीश मिश्र, नंदीग्राम
रजनीश मिश्र, नंदीग्राम
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 25 Mar 2021 06:22 AM IST
सार
- तृणमूल कांग्रेस के लिए इस बार का विधानसभा चुनाव सबसे कठिन
- भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के नेता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं
विज्ञापन
ममता बनर्जी औऱ शुभेंदु अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नंदीग्राम किसके साथ है.. अपनी दीदी ममता बनर्जी या दादा शुभेंदु अधिकारी के साथ। इस सवाल के सही जवाब के लिए तो 2 मई तक का इंतजार करना होगा, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि तृणमूल कांग्रेस के लिए इस बार का विधानसभा चुनाव सबसे कठिन होने जा रहा है। भाजपा जहां ममता बनर्जी पर भाइपो यानी भतीजा प्रेम के लिए हमले कर रही है, वहीं तृणमूल कांग्रेस शुभेंदु अधिकारी पर मतदाताओं को धोखा देने का आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
नंदीग्राम में चुनाव शुरुआती दिनों में भले ही शुभेंदु केंद्रित था मगर जैसे-जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों की बंगाल में ताबड़तोड़ रैलियां हो रही हैं। यह चुनाव मोदी बनाम दीदी अधिक हो गया है। हालांकि भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के नेता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस के अनुसार ममता रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगी। वहीं, भाजपा 50 हजार से भी अधिक वोटों के अंतर से शुभेंदु अधिकारी के जीत के दावे कर रही है।
विज्ञापन
दीदी-भाइपो से लोग परेशान: पाल
स्थानीय भाजपा नेता प्रलय पाल ने कहा, मैं जनसंपर्क अभियान में लोगों के उत्साह को देख रहा हूं। लोग दीदी और उनके भाइपो यानी भतीजा से पूरी तरह परेशान हो गए हैं। लोगों को पता है कि कौन सच्चा हितैषी है। मन्नान, विपुल और सोमेश जैसे युवाओं का कहना है, जो काम का भरोसा दिलाएगा उसी को वोट देंगे, हमने वादे बहुत सुने हैं और दीदी का काम भी देख चुके हैं। पाल के अनुसार तृणमूल ने मुस्लिम कार्ड खेला, उसको उसी की भाषा में जवाब देंगे। यहां की 65 फीसदी हिंदू आबादी ने फैसला कर लिया है कि उन्हें क्या करना है।
विज्ञापन
शुभेंदु ने मतदाताओं को दिया धोखा: ताहेर
तृणमूल कांग्रेस के नेता अबु ताहेर ने कहा, शुभेंदु अधिकारी ने गलत किया। उसने गलत लोगों के साथ समझौता किया है। उसे बाद में पछताना पड़ेगा। सच बात तो यह है कि शुभेंदु अधिकारी दिग्भ्रमित हो गया है। उसने सांप्रदायिक पार्टी से हाथ मिलाकर नंदीग्रामवासी को धोखा दिया है। उनके मुताबिक नंदीग्राम के लोगों को दीदी से प्यार है और वह अधिकारी ब्रदर्स की तरह धोखा देने वाले नहीं हैं।