फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Assembly Election 2021 Mamta Banerjee said I will keep fighting against BJP

ममता बनर्जी ने कहा: विरोधियों को लगा था, घर से ही नहीं निकल पाऊंगी, भाजपा के खिलाफ लड़ती रहूंगी

Tue, 16 Mar 2021 03:06 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, पुरुलिया/बांकुड़ा
एजेंसी, पुरुलिया/बांकुड़ा Published by: देव कश्यप Updated Tue, 16 Mar 2021 03:06 AM IST
विज्ञापन
West Bengal Assembly Election 2021 Mamta Banerjee said I will keep fighting against BJP
व्हील चेयर पर रोड शो करतीं ममता बनर्जी - फोटो : ANI

भाजपा पर निशाना साधते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि कोई भी साजिश मुझे प्रदेश में चुनाव प्रचार करने से नहीं रोक सकती है। मेरे पैर में चोट लगी तो विरोधियों को लगा मैं घर पर ही बैठ जाऊंगी लेकिन जनता के लिए दर्द में भी मुझे बाहर निकलना पड़ा। लोगों का दर्द मेरे दर्द से बड़ा है।

विज्ञापन


पैर चोटिल होने के चलते व्हील चेयर पर बैठकर ममता ने पुरुलिया के बाघमंडी में रैली को संबोधित किया। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि मैं रुकने या थकने वाली नहीं हूं। मेरी आवाज कोई नहीं दबा सकता, जब तक शरीर में आखिरी सांस है, ये लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली से अपने नेताओं को लाकर विधानसभा चुनाव जीतना चाहती है लेकिन मेरा कहना है कि आपको बंगाल नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


भाजपा नेता गरीबों के घर पहुंचकर 5 स्टार होटल का खाना खाते हैं। भाजपा चाहती है कि देश में उसके अलावा कोई दूसरी पार्टी न रहे। केंद्र सरकार काम नहीं करती, केवल बड़ी-बड़ी बातें करती है। उसे जनता से कोई मतलब नहीं है। केंद्र सरकार तेल और गैस के दाम बढ़ाती जा रही है। वह पैसे के दम पर वोटों को खरीदना चाहती है। लोग भाजपा के झांसे में न आएं। हमें मिलकर बंगाल की रक्षा करनी होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार कहीं नहीं जाने वाली है। प्रदेश में जितना हमने काम किया है, उतना काम करने वाली दुनिया में ऐसी कोई दूसरी सरकार नहीं है। प्रदेश में गरीबों को मुफ्त राशन मिलता रहेगा। मई के बाद लोगों को राशन की लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हमारी सरकार राशन की डिलीवरी जनता के घर तक करेगी। रैली में लोगों से उन्होंने 'भाजपा के चाई ना, सीपीएम के चाई ना, कांग्रेस के चाई ना' का नारा लगवाया। साथ ही उन्होंने भाजपा के 'विदाई दाओ व खेला होबे, देखा होबे, जीता होबे' का भी नारा लगवाया।

130 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याओं का जवाब मिलेगा दीदी : शाह

West Bengal Assembly Election 2021 Mamta Banerjee said I will keep fighting against BJP
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने पैर में लगी चोट का दर्द है, लेकिन क्या दीदी आपको अपने शासनकाल में मारे गए 130 भाजपा कार्यकर्ताओं की माताओं का दर्द भी महसूस होता है या नहीं? आपने कभी इन लोगों का दर्द महसूस नहीं किया। ये लोग विधानसभा चुनाव में अपने वोट के जरिये आपको उचित जवाब देंगे।

बांकुड़ा के रानीबंध में एक रैली में भाजपा नेता ने कहा कि ममता की चोट को तृणमूल कांग्रेस ने साजिश बताया, चुनाव आयोग हमला मानने को तैयार नहीं है। भगवान जाने क्या सच है। मैं तो चाहता हूं कि आप जल्द स्वस्थ हो जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश को सोनार बांग्ला बनाने का समय आ गया है।

प्रदेश में किसानों को पीएम किसान निधि के छह हजार रुपये नहीं मिल रहे हैं। हमारी सरकार आई तो बकाया भी देंगे। उन्होंने वादा किया कि भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता में आई तो प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग दिया जाएगा। साथ ही भाजपा सरकार एक आयोग बनाकर शिक्षकों का वेतन भी बढ़ाएगी।

उन्होंने कहा कि आदिवासियों के लिए एकलव्य स्कूल, झारग्राम में संग्रहालय बनाएंगे। आदिवासियों के वन भूमि के अधिकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देना चाहते हैं, लेकिन टीएमसी के गुंडे इसके लिए भी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो सरकार तुष्टिकरण करती है, वह सरकार नहीं चाहिए।

बंगाल में दुर्गा पूजा करनी है, तो कोर्ट में जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने पर हर आदिवासी के घर में मोबाइल नेटवर्क पहुंच जाएगा। ममता के राज में घुसपैठ हो रही है। बंगाल की जनता को लगा था कि कम्युनिस्टों का शासन खत्म होने पर राहत मिलेगी। लेकिन टीएमसी तो उससे भी आगे निकली। ममता राज में अब कटमनी देनी पड़ती है। भाजपा की सरकार आई तो पैसा नहीं देना पड़ेगा, अधिकारी खुद सर्टिफिकेट लेकर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed