फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Assembly election 2021 mamata banerjee questions about eight phase elections says I will win Bengal on one leg

दांव-पेच: ममता ने चुनाव के 8 चरण पर उठाए सवाल, बोलीं- एक पैर से ही जीत लूंगी बंगाल

Mon, 05 Apr 2021 01:39 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुगली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुगली Published by: कुमार संभव Updated Mon, 05 Apr 2021 01:39 PM IST
सार

  • ममता बनर्जी ने हुगली में जनसभा को किया संबोधित
  • भाजपा पर लगाया खरीद-फरोख्त करने का आरोप
  •  

विज्ञापन
West Bengal Assembly election 2021 mamata banerjee questions about eight phase elections says I will win Bengal on one leg
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों में दांव-पेच का दौर जारी है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार (5 अप्रैल) को हुगली के देवबंदपुर में भाजपा पर जोरदार हमला बोला। इस दौरान दीदी ने आठ चरण में चुनाव कराने पर सवाल पूछे। साथ ही, दावा किया कि वह एक ही पैर पर बंगाल जीत लेंगी। बता दें कि नंदीग्राम में ममता बनर्जी के एक पैर में चोट लग गई थी। उन्होंने खुद पर हमला होने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन



 

दीदी ने किया यह दावा

हुगली के देवबंदपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मैं एक पैर से ही बंगाल जीत लूंगी और दोनों पैरों से दिल्ली भी जीतूंगी। ममता बनर्जी ने आठ चरण में चुनाव कराने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आठ चरण में विधानसभा चुनाव कराने की क्या जरूरत थी? यह सब भाजपा मंडल का किया-धरा है। इस वक्त कोरोना काल चल रहा है। ऐसे में क्या चुनाव को जल्द से जल्द नहीं निपटाना चाहिए था?
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पर साधा निशाना

ममता बनर्जी ने अपने भाषण के दौरान भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा स्थानीय प्रत्याशी नहीं ढूंढ सकी। उनके पास एक भी स्थानीय प्रत्याशी नहीं है। उनके सभी लोग तृणमूल कांग्रेस या माकपा से तोड़े गए नेता हैं। वे पैसा पानी की तरह बहा रहे हैं। जो लोग सही तरीके से सोनार बांग्ला नहीं बोल पाते हैं, वे बंगाल पर राज नहीं कर सकते। 
 



 

विज्ञापन

आठ चरण में हो रहे बंगाल में चुनाव

बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर आठ चरण में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को हुआ, जबकि दूसरे चरण के तहत वोटिंग 1 अप्रैल को हुई। अब छह अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान होगा। वहीं, अंतिम चरण के वोट 29 अप्रैल को डाले जाएंगे और 2 मई को वोटों की गिनती के बाद नतीजों का एलान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed