{"_id":"606d8a2d8ebc3e8ca31acdb7","slug":"west-bengal-assembly-election-2021-i-respect-crpf-but-do-not-respect-bjp-crpf-cm-mamata-banerjee-in-cooch-behar-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: ममता बनर्जी बोलीं- मैं सीआरपीएफ का सम्मान करती हूं, भाजपा की सीआरपीएफ का नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: ममता बनर्जी बोलीं- मैं सीआरपीएफ का सम्मान करती हूं, भाजपा की सीआरपीएफ का नहीं
Wed, 07 Apr 2021 04:02 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Wed, 07 Apr 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बुधवार को कूच बिहार में चुनाव प्रचार करते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की दो कैटेगरी बना दीं। सीएम ममता बनर्जी बोलीं कि वे सीआरपीएफ का सम्मान करती हैं, लेकिन भाजपा की सीआरपीएफ का नहीं।
विज्ञापन
कूच बिहार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर सीआरपीएफ के जवान राज्य में मतदाताओं को परेशान कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि हम बिना किसी दबाव और पारदर्शिता वाले चुनाव चाहते हैं। लोगों को वोट डालने दिया जाए। सीआरपीएफ को इसमें बाधक नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा, ''मैं सीआरपीएफ का सम्मान करती हूं, जोकि असली जवान हैं, लेकिन मैं भाजपा की सीआरपीएफ का सम्मान नहीं करती हूं। वे उपद्रव करते हैं। महिलाओं पर हमला कर रहे हैं। लोगों को परेशान कर रहे हैं।''
विज्ञापन
आरोप, सीआरपीएफ के जवान महिलाओं को कर रहे परेशानWe want free & fair polls, public should be allowed to cast their votes. CRPF shouldn't obstruct them from entering the polling center. I respect CRPF who are real jawans but I don't respect BJP CRPF who are doing nuisance, attacking women & harassing people: WB CM in Cooch Behar pic.twitter.com/RTAQ1EDGD7
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 7, 2021
ममता ने दावा किया कि राज्य में हो रहे चुनावों के दौरान कम से कम 10 लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन चुनाव आयोग चला रहा है। कृपया गौर करें कि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी की मौत नहीं हो। मेरा आपसे अनुरोध है कि उन सीआरपीएफ कर्मियों पर नजर रखें जो राज्य में अभी ड्यूटी पर हैं। उन्हें महिलाओं को परेशान करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। ऐसे मामले भी हैं, जिनमें केंद्रीय बल के कर्मचारियों द्वारा लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गई है।
बता दें कि मंगलवार को राज्य में तीसरे चरण के मतदान के दौरान विभिन्न प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक पार्टियों के बीच झड़पों में दो महिलाओं सहित पांच उम्मीदवारों के साथ कथित मारपीट की गई।