फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West bengal assembly election 2021 : attack on Mamata Banerjee in Nandigram TMC MP meet election commission BJP leader social media hospital

बंगाल में सियासी घमासान : टीएमसी ने ममता बनर्जी पर हमले को बताया साजिश, कहा- चुनाव आयोग और भाजपा की सांठगांठ

Thu, 11 Mar 2021 02:06 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 11 Mar 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
West bengal assembly election 2021 :  attack on Mamata Banerjee in Nandigram  TMC MP meet election commission BJP leader  social media hospital
घायल हुईं ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान जोरों पर है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बुधवार शाम हुए कथित हमले के बाद से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को चुनाव आयोग में ममता पर कथित हमले की शिकायत की। इसके बाद, टीएसमी ने ममता पर हुए हमले के लिए भाजपा पर आरोप लगाया। साथ ही टीएमसी नेता ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की आपस में सांठगांठ है।

विज्ञापन


टीएमसी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने गुरुवार को बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी पर हमला साजिश के तहत हुआ है। उन्होंने कहा कि 9 मार्च को चुनाव आयोग ने बंगाल के डीजीपी को बदल दिया। इसके एक दिन बाद 10 मार्च को भाजपा के एक सांसद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, शाम पांच बजे के बाद क्या होगा आप समझ जाएंगे। कुछ देर बाद ममता बनर्जी पर हमला हो जाता है।  
विज्ञापन

 

 

टीएमसी की मांग, जिम्मेदार लोगों को मिले सजा 

चुनाव आयोग से मिलने के बाद टीएमसी के नेता ब्रायन ने मांग की कि इस जघन्य घटना के लिए जो लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। स्थिति इतनी खराब है कि आधे घंटे के अंदर ही अलग-अलग तरह के बयान आने लगे। ममता पर हुए हमले को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि हम ऐसे बयानों की निंदा करते हैं। डेरेक ओ ब्रायन ने आगे कहा कि डॉक्टर से बात करिए और देखिए कि क्या हुआ है। 

सभी राजनीतिक कार्यक्रम 14 मार्च तक रद्द
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से 14 मार्च तक के लिए सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। पार्टी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि फिलहाल के लिए ममता बनर्जी के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed