फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Assembly Election 2021 all parties encouraging and supporting youth to participate in elections

बंगाल चुनाव: सभी दलों का युवाओं पर दांव, 57 प्रतिशत उम्मीदवार

Thu, 25 Mar 2021 07:20 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: देव कश्यप Updated Thu, 25 Mar 2021 07:20 AM IST
सार

  • पश्चिम बंगाल में 60 वर्ष से कम उम्र के 85 फीसदी तो 40 साल तक के 57 प्रतिशत उम्मीदवार

विज्ञापन
West Bengal Assembly Election 2021 all parties encouraging and supporting youth to participate in elections
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में लगभग सभी दलों ने युवा उम्मीदवारों पर दांव लगाया है। आंकड़े कम से कम यही गवाही दे रहे हैं। 85 फीसदी से ज्यादा उम्मीदवार 60 साल से कम उम्र के हैं। पहले चरण में 5 जिलों के 30 विधानसभा क्षेत्रों में 191 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस दाैर में 7 मार्च को मतदान होगा।

विज्ञापन


पहले चरण में 25 से 40 वर्ष के उम्मीदवारों की संख्या 53 है और यह कुल उम्मीदवारों का 29 फीसदी है। 41 से 60 के बीच के 109 उम्मीदवार हैं, जो 57 फीसदी हैं। वहीं 61 से 80 की उम्र वाले 29 हैं, जो कुल उम्मीदवारों की संख्या का 15 फीसदी है। सरोजनी नायडू कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस पढ़ा रहीं माधुरी लता बसु ने कहा, लगता है दलों को लग गया कि नई शुरुआत करनी होगी। 
विज्ञापन


80 से ऊपर वालों को टीएमसी का टिकट नहीं
तृणमूल कांग्रेस ने घोषणा की थी कि वह 80 से ऊपर के उम्र वालों को पार्टी का उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी। वहीं, सीपीएम के उम्मीदवारों में 70 फीसदी की उम्र 40 से कम है। चुनाव और उम्मीदवारों से संबंधित आंकड़ों पर काम करने वाली संस्था इलेक्शन वाच की उज्जैनी हालिम ने कहा कि वह काफी कम उम्र से अपने पिता विप्लव हालिम के साथ राज्य में काम कर रही हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा रुझान कभी नहीं देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed