{"_id":"654b2a256e66c5ce440d7724","slug":"west-bengal-alipurduar-earthquake-richter-scale-magnitude-seismology-ncs-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: अलीपुरद्वार में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई तीव्रता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: अलीपुरद्वार में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई तीव्रता
Wed, 08 Nov 2023 11:56 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीपुरद्वार (पश्चिम बंगाल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीपुरद्वार (पश्चिम बंगाल)
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:56 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.6 मापी गई।
विज्ञापन
Earthquake
- फोटो : istock
विस्तार
पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी सूचना के अनुसार, भूकंप के झटके बुधवार सुबह करीब 10:51 बजे महसूस किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बता दें कि इससे पहले बीते आठ नवंबर को पंजाब के रुपनगर और भारत के पड़ोसी देश चीन के शिनजियांग में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
नेपाल और उत्तर भारत में कांपने लगी धरती, 150 से अधिक मौतें
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में उत्तर भारत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेपाल में भी गत शुक्रवार को भूकंप के तगड़े झटके लगे। तीन अक्तूबर को आए भूकंप में नेपाल के जाजरकोट और आसपास के इलाकों में 157 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
उत्तर भारत के आसपास लगातार लग रहे झटके
तीन दिनों के अंदर दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) समेत उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। छह नवंबर की शाम लगे भूकंप के इन झटकों की तीव्रता 5.6 मापी गई थी। तीन अक्तूबर को नेपाल में आए भूकंप का असर रात करीब 11.40 बजे दिल्ली-एनसीआर में भी देखा गया। भूकंप के झटके कुछ सेकेंड तक महसूस किए गए थे।
विज्ञापन
An earthquake of magnitude 3.6 on the Richter scale hit West Bengal's Alipurduar at 10:51 am today: National Center for Seismology pic.twitter.com/HEU8kFj1BO
— ANI (@ANI) November 8, 2023