फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Abhishek banerjee on female doctor murder case west bengal government news in hindi

WB: '50 दिनों के भीतर हो ट्रायल-दोषसिद्धि', महिला डॉक्टर की हत्या के केस में अभिषेक बनर्जी की केंद्र से अपील

Thu, 22 Aug 2024 12:52 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 22 Aug 2024 12:52 PM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि दुख की बात यह है कि अभी तक एक स्थायी समाधान पर चर्चा नहीं हुई। हमें मजबूत कानून की जरूरत है। राज्य सरकारों को कार्रवाई करनी चाहिए और केंद्र पर दुष्कर्म विरोधी कानून के लिए दबाव बनाना चाहिए।

विज्ञापन
West Bengal Abhishek banerjee on female doctor murder case west bengal government news in hindi
अभिषेक बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या का मामला अब राजनीतिक रुख ले चुका है। राज्य में भाजपा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग कर रही है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए मजबूत कानून लाने की अपील की, जिसमें 50 दिनों के भीतर ट्रायल और दोषसिद्धि के आदेश दिए जाए। 
विज्ञापन


टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा, "पिछले 10 दिनों से देश आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल घटना को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में 900 दुष्कर्म की घटनाएं हुईं। रोज 90 दुष्कर्म की घटनाएं सामने आती है और हर 15 मिनट में एक घटना होती है।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "दुख की बात यह है कि अभी तक एक स्थायी समाधान पर चर्चा नहीं हुई। हमें मजबूत कानून की जरूरत है, जिसमें 50 दिनों के भीतर ट्रायल और दोषसिद्धि के आदेश दिए जाए। हमें खोखले वादे नहीं चाहिए। राज्य सरकारों को कार्रवाई करनी चाहिए और केंद्र पर दुष्कर्म विरोधी कानून के लिए दबाव बनाना चाहिए। इससे कम अब अप्रभावी है। जागो भारत।"
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed